चेकिंग अभियान में लाखों की वसूली…प्रबंधक ने किया सम्मान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

DSC_0095बिलासपुर—-मंडल रेल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया के निर्देश पर रेलवे मजिस्ट्रेट विक्रम प्रताप चन्द्रा, मंडल वाणिज्य प्रबंधक मनोज शाह और सहायक  वाणिज्य प्रबंधक के.सी.स्वांईं की अगुवाई में बिलासपुर-चांपा स्टेशनों के बीच सघन टिकट चेकिंग चलाया गया। इस दौरान कुल 33 गाड़ियों में मजिस्ट्रेट चेकिंग हुई। बिलासपुर स्टेशन में भी मजिस्ट्रेट टीम ने टिकट चेकिंग की…। अभियान में वाणिज्य निरीक्षक, टीटीई स्टाफ, आरपीएफ और जीआरपी स्टाफ ने शिरकत किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   टिकट चैकिग अभियान में कुल 959 मामलों से तीन लाख पचहत्तर हजार रूपए से अधिक का जुर्माना वसूल किया गया। बिना टिकट के 394 मामलों से 2,49,535 रूपये वसलू किये गए। अनियमित टिकट के 222 मामलों से 95,170 रूपये, बिना बुक लगेज के 330 मामलों से 29,290 रूपये, टिकट श्रेणी परिवर्तन के 04 मामलों से 1225 रूपये और गंदगी फैलाने के 9 मामलों से 700 रूपयेे वसूल हुए।

15 कर्मचारियों का सम्मान 

रेलवे ने संरक्षा और सतर्कता में बेहतर काम करने वाले 15 कर्मचारियों को सम्मानित किया है। रेल मंडल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया ने सभी कर्मचारियों को अच्छे कार्य के लिए बधाई दी। उन्होने चाबीदार सर्वश्री केशव प्रसाद, रामखिलावन, लीला प्रसाद, घासीराम, रामकुमार सिदार एवं गीताराम कुर्रे ट्रेकमेन सर्वश्री आलोक सिंह, नूर आलम, शिवकुमार यादव एवं कैलाश राम यातायात सहायक सर्वश्री एडवर्ड जोसेफ, गौरव कुमार, सुरेश कुमार, गार्ड उमेश शर्मा और उमाशंकर को नगद और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कर्मचारियों ने  कार्य के दौरान हाॅट एक्सल, रेल फ्रेक्चर और वेल्ड फ्रेक्चर डिटेक्ट कर सजगता का परिचय देते हुए संभावित दुर्घटनाओं को रोका था।

                   सम्मान कार्यक्रम के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक एस.के.सोलंकी, वरिय मंडल संरक्षा अधिकारी पी.एन.खत्री और वरिय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रश्मि गौतम भी मौजूद थीं।

close