चैन स्नेचर ने किया ढाई तोले की चैन पार…सरकंडा का मामला

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

sarkanda thanaबिलासपुर—सरकंडा थाना क्षेत्र में महिला के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चैन स्नेचरों को जल्द ही पकड़ने की बात कही जा रही है।

                 जानकारी के अनुसार सरकंडा निवासी लक्ष्मी मिश्रा सुबह घर के सामने साफ सफाई कर रही थीं। इसी दौरान एक युवक झपट्टा मारकर गले से ढाई तोला सोने की चैन को लेकर फरार हो गया। लक्ष्मी ने पुलिस को बताया कि उस समय पति रघुनंदन मिश्रा मार्निंग वाक पर गए थे। रोज की तरह घर आंगन की सफाई कर रही थी।

                   इसी दौरान एकयुवक ने झपट्टा मारकर गले से चैन की चैन को पार कर दिया। लक्ष्मी ने बताया कि चैन छीनकर भाग रहे लड़के का इंतजार कुछ  दूर कोई मोटरसायकल कर रहा था। चैन स्नेचर कुछ दूर भागने के बाद  मोटरसायकल से फरार हुआ है।

                 सरकंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जल्द पकडने का आश्वासन दिया है।

close