चैन स्नैचिंग की शिकार हुई महिला

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG_20160219_195117_849बिलासपुर— घर से निकलते ही एक महिला चैंन स्नेचिंग का शिकार हो गयी। मोटर सायकल सवार दो युवकों ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए। महिला ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर शिकायत की। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने शहर की नाकेबन्दी कर आरोपी के लिए जमकर पसीना बहाया लेकिन खबर लिखे जाने तक कुछ हासिल नहीं हुआ है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                घर से बाजार निकली एक महिला चैन स्नेचिंग का शिकार हो गयी। लाल रंग की मोटर सायकल पर सवार दो युवक गले से चैन और मंगलसूत्र छीनकर मुंगली नाका चौक की ओर फरार हो गये। मामले की जानकारी लगते ही मौके पुलिस ने मंगला चौक और अन्य चौक चौराहौ पर नाकाबंदी कर चैन स्नेचिंग करने वाले युवको की देर शाम तक तलाश करती रही।

                 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कस्तूरबा नगर निवासी अपर्णा चन्द्राकर पति अजय चन्द्राकर घर से खरीददारी करने बाजार के लिए निकली। सड़क पर पहुची तो दो युवक उसके पास आये। गले से चैन और मंगलसूत्र खीचकर तेजी से मुंगली नाका की ओर भाग निकले। महिला ने शोर मचाया तो आस-पास के लोगो ने सिविल लाइन थाने को सूचना दी। चैंन और मंगलसूत्र की कीमत करीब एक लाख रूपये बतायी जारही है।

close