बिलासपुर— सकरी थाना क्षेत्र के चोरभठ्ठी में दोपहर के आसपास आमने सामने की बाइक टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी है। दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जबकि तीसरा व्यक्ति बाइक समेत फरार हो गया है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्थानीय निवासी बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जिसके चलते नाराज लोगों ने करीब घंटा भर से अधिक समय तक सड़क को जाम कर दिया। देखते ही देखते दोनो तरफ किलोमीटर तक गाड़ियों की लम्बी लाइन लग गयी। पुलिस ने बीच बचाव कर किस यातायात व्यवस्था को बहाल किया। लेकिन क्षेत्र में अभी भी तनाव का वातावरण है।
Join Whatsapp Group | Click Here |
स्वतंत्रता दिवस के दिन चोरभठ्ठी में घंटो चक्काजाम की स्थिति देखने को मिली। सकरी थाना प्रभारी डीएसपी उपाध्याय ने बताया कि दोपहर बाद चोरभठ्ठी में दो बाइक के आमने सामने की टक्कर में एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गयी। उपाध्याय ने जानकारी दी कि मामले में पता लगाया जा रहा है कि आखिर दुसरा बाइक सवार कौन था। जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।
पुलिस से हासिल जानकारी के अनुसार बाइक चालक विरेन्द्र सिदार पिता स्वर्गीय मनहरण सिदार चोरभठ्ठी गांव का रहने वाला है। बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सामने से आरही बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विरेन्द्र सिदार ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। बाइक के परखच्चे उड़ गए। जबकि सामने आ रही बाइक पर दो लोग सवार थे। एक को गंभीर चोट पहुंची है। जबकि दूसरा सवार घटना स्थल से बाइक लेकर फरार होने में कामयाब हो गया।
सकरी थाना प्रभारी डीएसपी उपाध्याय ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी। इसके पहले स्थानीय युवक की मौत पर गांव के लोग आक्रोशित होकर चक्का जाम कर दिया था। पुलिस को चक्काचाम हटाने और ग्रामीणों को समझाने में काफी पापड़ बेलने पड़े। विरे न्द्र सिदार के शव को किसी तरह हासिल कर 112 के सहयोग से पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेजा गया। जबकि गंभीर रूप से घायल युवक का समुचित इलाज किया जा रहा है।
उपाध्याय ने जानकारी दी कि मृतक विरेन्द्र सिदार की उम्र करीब 20 है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले में पोस्टमार्टम का इंतजार है। पीड़ित परिवार को स्थानीय प्रशासन ने मुआवजा भी दिया है।