चोरी से पहले पक़ड़ा गया संदेही

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

sarkanda thanaबिलासपुर— सरकंडा थाना क्षेत्र के नूतन कालोनी स्थित जज कॉलोनी में चोरी करने गए संदेही को पुलिस ने हिरासत में लिया है।मामला बीती रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। चौकीदार ने युवक को संदिग्ध स्थित में धर दबोचा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चौकीदार की शिकायत पर अपने हिरासत में लिया।

            जज कालोनी चौकीदार प्रेम शंकर पटेल ने बताया कि रात में एक युवक जज कॉलोनी के एक मकान में घुसने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसकी नजर संदेही पर पड़ी। मैने तुरंत सरकंडा थाना को फोन किया। इसके पहले पुलिस मौके पर पहुंचती मैने शोर मचाया। आवाज सुनने के बाद आरोपी युवक भागने का प्रयास किया। लेकिन तब तक मौके पर पहुंची ने उसे घेर लिया। आरोपी को हिरासत में ले लिया।

                    सरकंडा पुलिस ने बताया कि पकड़े गये संदेही युवका का नाम सुशील है। पकड़े जाने के बाद उसने गुमराह करने का प्रयास किया। इसलिए उसे थाने में लाकर पूछताछ की जा रही है।

close