चोरों ने किया दानपेटी पार..दोनों चोर सीसीटीवी में कैद..तलाश में जुटी सकरी पुलिस

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
तखतपुर—( टेकचंद कारड़ा)—उस्लापुर  साईं नगर स्थित गोपेश्वर महादेव धाम  मंदिर में अज्ञात चोरों ने मंदिर की दानपेटी को पार कर दिया। सीसीटीवी और पुलिस जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर  मंदिर का ताला तोड़कर अन्दर घुसे। इसके बाद दानपेटी को उठाकर चलता हुए।उस्लापुर स्थित सांईनगर में एक मंदिर को चोरों ने बीती रात निशाना बनाया है। जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। जांच  पड़ताल के बाद पुलिस को मंदिर से सीसीटवी कैमरा से कुछ प्रमाण मिले हैं। जिनकी निशानदेही पर चोरों की तलाश की जा रही है।पुलिस के अनुसार चोर ताला तो़ड़कर मंदिर के अन्दर दाखिल हुए। सीसीटीवी में देखने को मिला कि चोर दानपेटी को लेकर बाहर निकले। लोगों ने बताया कि दानपेटी में करीब चालिस हजार से अधिक रूपए थे।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक कीजिए
 
                       पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि छानबीन के दौरान दानपेटी को मंदिर के पीछे एक तालाब के पाया गया है। दानपेटी में चांदी की पायल भी थी।सांईंनगर स्थित गोपेश्वर महादेव धाम मंदिर पुजारी सोहन वैष्णव ने बताया कि मामले की जानकारी उसे सुबह हुई। पूजा अर्चना करने गया था। इसी दौरान उसने देखा कि मंदिर में रखी दानपेटी नहीं है। ताला भी टूटा हुआ है। मामले की जानकारी सकरी थाना को दी।
 
                 पुलिस ने सीसीटीवी को खंगाला। इस दौरान पाया गया कि दो चोर मंदिर में चोरी करते साफ दिख रहे हैं।
close