चोरों ने बनाया पुलिस रिकार्ड..9 मकान का ताला टूटा….लाखों का माल पार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20170626-WA0016बिलासपुर— बीती रात कोनी थाना क्षेत्र के सेन्दरी में एक साथ 9 मकानों का चोरों नें ताला तोड़ा। इनमें से घटना के समय आठ मकानों में कोई नहीं था। नौवे मकान में एक व्यक्ति सोया था..बावजूद इसके चोरों को हाथ साफ करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। पुलिस जानकारी के अनुसार चोरों ने कुल तीन मकानों में हाथ साफ किया…और 6 में हाथ साफ करने का केवल प्रयास किया है। लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

                  बीती रात कोनी थाना क्षेत्र सेन्दरी गांव के बाजार मोहल्ला और साहू मोहल्ला में एक साथ 9 ताले टूटे। चोरों ने 6 मकानों में चोरी का प्रयास किया। तीन मकानों से एक लाख बीस हजार का माल पार कर दिया। जानकारी के अनुसार चोरों ने जब धावा बोला तो आठ मकानों में कोई नहीं था। नौवे मकान में एक व्यक्ति तो था लेकिन घटना की उसे भनक तक नहीं लगी। जबकि मकान मालिक सुखदेव प्रजापति चौकीदारी के काम में गया था।

                     कोनी थाने से मिली जानकारी के अनुसार चोरों ने तीन मकानों से करीब एक लाख बीस हजार रूपए से अधिक की चोरी की है। सेन्दरी निवासी  अर्जुन प्रजापति,सुखमीन बाई प्रजापति,तीजन बाई प्रजापति, उर्मिला प्रजापति,सुखदेव प्रजापति,केजू भोई बाजार मोहल्ला, विरेन्द्र भारत, ललित साहू,उधोराम प्रजापति के घर के ताले टूटे हैं। इनकी शिकायत को दर्ज कर लिया गया है।

 

close