छजकां कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज…पूर्व मंत्री घायल…जोगी ने की आलोचना

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

Pic_23 रायपुर—विधानसभा घेरने जा रहे छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस जोगी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया है। लाठी चार्ज के पहले कार्यकर्ताओं पर वाटर केनन चलाया गया। लाठीचार्ज के दौरान पूर्व मंत्री डीपी धृतलहरे को चोट आयी है। धृतलहरे को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। लाठीचार्ज में युवा छजकां प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी भी हुए हैं। विधानसभा का घेराव करने पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घायल अवस्थामें ही गिरफ्तार किया। युवा छजकां ने सरकार की कार्रवाई को अमानवीय और अलोकतांत्रिक बताया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                  विधानसभा घेराव करने जा रहे छजकां युवा नेताओं को लाठीचार्ज का सामना करना पड़ा है। युवा नेता विनोद तिवारी को लाठी चार्ज में चोट आयी है। गंभीर रूप से घायल पूर्व मंत्री डीपी धृतलहरे को अस्पताल में भर्ती किया गया है। लाठीचार्ज की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अजीत जोगी ने कहा कि आज पुलिस के व्यवहार को देखकर समझ में आता है कि जांजगीर के मुलमुला थाने में सतीश नवरंगे की मौत किस तरह पिटाई से हुई। पुलिस जब सार्वजनिक रुप से सड़क पर युवाओं की इसतरह से पिटाई कर सकती है तो आसानी से समझा जा सकता कि थाने के अंदर सतीश नवरंगे को किस तरह मारा गया होगा।Pic_10

लाठीचार्ज के दौरान छजकां अध्यक्ष अजीत जोगी, मरवाही विधायक अमित जोगी, विधायक आरके राय सियाराम कौशिक पूर्व मंत्री डीपी धृतलहरे पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष धरमजीत सिंह पूर्व विधायक विधान मिश्रा समेत पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद थे। सभी नेता बागबहरा में आत्महत्या करने वाले किसान की मौत पर सरकार के खिलाफ आक्रोश जता रहे थे।

                        अजीत जोगी ने मुख्यमंत्री पर असंवेदनशील होने का आरोप लगाया है। इस दौरान मरवाही विधायक ने किसान और युवाओं के मसले पर सरकार पर जमकर निशाना साधा।

              युवा छजकां अध्यक्ष विनोद तिवारी ने छत्तीसगढ़ में फोटो वाली सरकार बताया। तिवारी ने कहा कि केवल झूठे दावों को बड़ा बताकर करोड़ों रुपए सरकार पब्लिसिटी पर खर्च करती है। जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है।  किसानों को न समर्थन मूल्य मिला और ना ही बोनस। आदिवासी और दलित वर्ग पर अत्याचार हो रहा है। पोलावरम से छत्तीसगढ़ को नुकसान होगा बावजूद इसके सरकार खामोश बैठी है। युवा छजकां कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार पुलिसिया दमन चक्र कितना भी चलाए जनता किसी को माफ नहीं करेगी।

close