छजकां महामंत्री पद वाणी राव की नियुक्ति

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG-20161126-WA0007बिलासपुर—छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के मीडिया प्रभारी इकबाल अहमद रिजवी ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अजीत जोगी के निर्देश पर बिलासपुर पूर्व महापौर वाणी राव को छजकां राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया है। वामी राव पूरे देश और विशेषकर प्रदेश में पार्टी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                मालूम हो कि पूर्व महापौर वाणी राव संविधान दिवस के दिन जोगी के आमसभा में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के महामंत्री और दल से इस्तीफा देकर छजकां को ज्वाइन किया था। पार्टी ज्वाइन के बाद वाणी राव ने पत्रकारों को  बताया कि कांग्रेस में अपराधिक तत्वों को बोलबाला है। काम नहीं करने दिया जाता है। इसलिए उन्होने प्रदेश हित में कांग्रेस से इस्तीफा देकर छजका में प्रवेश लिया है।

                          छजका मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी में दूसरी नियुक्ति है। वाणी राव से पहले गजराज पगारिया को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

close