छठ घाट से अरपा सफाई अभियान शुरू…12 किलोमीटर में जलकुम्भी का प्रकोप…मछुआरों और होमगार्ड की भी मदद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—शहर की जीवनदायिनी अरपा नदी में जलकुंभी की सफाई अन्ततः शुरू हो गयी। कलेक्टर ने छठ घाट पहुंचकर जलकुंभी सफाई कार्य का जायजा लिया । इस दौरान नगर निगम का अमला भी मौजूद था। कलेल्टर अलंग ने सभी अधिकारियों को सफाई अभियान को लेकर जरूरी दिशा निर्देश भी दिया।
                 छढ घाट से अन्ततः शहर की जीवनदायिनी नदी अरपा की सफाई शुरू हो गयी। सफाई अभियान के समय कलेक्टर डॉ.संजय अलंग भी मौके पर पहुंचे। निगम के आलाधिकारियों को अभियान के दौरान विशेष नजर रखने कहा। कलेक्टर ने निर्देश दिया कि जलकुंभी सफाई अभियान सतत रूप से जारी रहनी चाहिए। अभियान में स्वयं सेवी संस्थाओं, व्यापारियों, लायंस क्लब, और अन्य सामाजिक संगठनों का भी सहयोग लिया जाए।
              सफाई अभियान मे शामिल लोगों के बीच दस्ताने, गमबूट की व्यवस्था की गयी। होमगार्ड के गोताखोरों की भी व्यवस्था रखने को कहा गया। नगर निगम कार्यपालन यंत्री पी.के.पंचायती ने बताया कि अरपा नदी के लगभग 12 किलोमीटर क्षेत्र में फैले जलकुंभी को हटाने का अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। वर्तमान में शहर के मछुआरों से संपर्क के बाद 40 मछुआरों को कार्य में लगाया गया है।इसके अलावा सफाई कामगारों और डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने वाले एजेंसी के कर्मियों का भी सहयोग लिया जा रहा है। दो जेसीबी मशीन भी जलकुंभी हटाने के कार्य में लगे हुए हैं।
                        पंचायती ने बताया कि निकाले गये जलकुंभी को कछार में डंप किया जाएगा। सिंचाई विभाग, होमगार्ड और पीएचई विभाग की मदद ली जाएगी। कलेक्टर ने सहायक कलेक्टर कुणाल दुदावत को अभियान पर नजर रखने को कहा है।
close