छड़ सीमेन्ट दुकान संचालक के खिलाफ अपराध दर्ज..सरकन्डा पुलिस ने भी की कार्रवाई…हिरासत में गुटखा बेचने वाले

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर—- सरकन्डा पुलिस का लगातार महामारी अधिनियम और धारा 144 को चुनौती देने वालों के खिलाफ कार्रवाई चालू है। सोमवार पुलिस ने 23 से अधिक मामलों को दर्ज किया है। थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने बताया कि तीन दुकानदारों के खिलाफ भी अपराध दर्ज किया गया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

             शनिप रात्रे ने बताया कि कलेक्टर आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने दिन भर के अभियान में 23 प्रकरण दर्ज किए हैं। सभी के खिलाफ धारा 188,269 का अपराध दर्ज किया है।

                थानेदार ने बताया कि पेट्रोलिंग पार्टी ने तुलसी आवास के पास हेमन्त साहू पिता किशन साहू उम्र 54 साल के खिलाफ कार्रवाई की है। हेमन्त नियमों की अनदेखी करते हुए घर के पास रद्दी का दुकान खोलकर सौदेबाजी कर रहा था। जाहिर सी बात है कि इससे कोविड 19 फैसने का खतरा है। इसके अलावा पुलिस ने सुनील कुमार पिता रमेश कुमार हसराजानी के खिलाफ भी कार्रवाई की है। सुनील कुमार राजकिशोर नगर स्थित परशुराम चौक के पास गुटखा बेचते पकड़ा गया है।

             सरकन्डा पुलिस ने राजकिशोर नगर निवासी मोहम्मद रिजवानी पिता मोहम्मद रज्जाक मेमन के खिलाफ भी कार्रवाई की है। मोहम्मद रिजवानी रिजवानी केजीएन दुकान का संचालन करते पाया गया है। दुकान से पान मसाला की बिक्री कर रहा था।

छड़ सीमेन्ट दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई

                  सीएसपी निमेष बरैया ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि सीपत थाना क्षेत्र के खम्हरिया में छड़ सीमेन्ट संचालक आदेश को ताक पर रख कर दुकान का संचालन कर रहा है। इस दौरान दुकान के सामने भीड़ भी है। 

                       जानकारी मिलते ही पुलिस पेट्रिलिंग पार्टी मौके पर पहुंच गयी। इस दौरान ग्रामीणों की जमकर भीड़ देखने को मिली। पुलिस ने दुकान पहुंचकर पाया कि इस दौरान  धड़ल्ले से छड़ सीमेन्ट की बिक्री की जा रही है। 

                दुकान संचालक संतोष गोयल पिता दुलीचन्द गोयल उम्र 46 साल को लाक डाउन के दौरान दुकान संचालन के आरोपी मानते हुए हिरासत में लेकर आईपीसी की धारा 188 का अपराध दर्ज किया है। 

close