छत्तीसगढ़िया आलम्पिक में विधायक की भागीदारी..पहले खिलाड़ियों से लिया परिचय..फिर दिखाया जीत का हुनर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर–नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने छत्तसगढ़ आलम्पिक के चौथे और अन्तिम दिन खिलाड़ियों के बीच पहुंचकर रस्साकसी पर हाथ आजमाया। हमेशा की तरह जीत हासिल कर कई लोगों को धराशाही भी किया। कार्यक्रम में शिरकत कर खिलाड़ियों से परिचय लिया। इस दौरान उन्होने बताया कि ना केवल खिलाड़ी बल्कि प्रदेश की एक एक नागरिको का कर्तव्य है कि अपनी खेल संस्कृति पर अभियान करें। इसके बाद ही देश दुनिया हमारा सम्मान करेगी।
 
               जानकारी देते चलें कि छत्तीसगढ़ राज्य के लोक खेलों को नई पहचान और मंच देने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जिलों में छत्तीसगढ़ ओलम्पिक का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बिलासपुर जिले के 4 विकासखण्डों समेत नगर निगम में सभी आयुवर्ग के प्रतिभागियों के लिए परम्परागत खेल का आयोजन किया गया।  सोमवार को समापन कार्यक्रम के दौरान पारम्परिक खेलों में शैलेष पाण्डेय बतौर मुख्यअतिथि कार्यक्रम में शिरकत किया। साथ ही रस्साकसी के खेल में अपना हुनर भी दिखाया। साथ ही खिलाड़ियों से भेंट मुलाकत कर पुरस्कार के साथ सम्मानित भी किया। 
 
                  विधायक शैलेष पाण्डेय ने पुरूष वर्ग में 18-40 आयु वर्ग के फायनल मैच में खिलाड़ियों से भेंट किया। सिक्का उछाल कर टाॅस भी किया। फायनल मैच में मस्तुरी की टीम ने नगर निगम की टीम को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
 
                  फायनल मैच के बाद नगर विधायक की टीम ने रस्साकसी में ना केवल दमखम दिखाया। बल्कि खिलाड़ियों को रस्सी खींचने और जीतने का दांव भी बताया। हमेशा की तरह मुकाबला नगर विधायक शैलेष पाण्डेय की टीम ने जीता। मैच के बाद विधायक ने खिलाड़ियोें को राज्य की लोक संस्कृति, लोक खेलों के मंच में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने को कहा।
 
                    
close