छत्तीसगढ़ का देश में बजा डंका..सबको पछाड़कर 7 पुरस्कारों पर कब्जा..19 दिसम्बर को पीएम के हाथों होगा मुंगेली सम्मानित..2 सरपंचों का भी मिलेगा पुरस्कार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
मुंगेली/ बिलासपुर—- भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय, नई दिल्ली ने एलान किया है कि देश में मुंगेली जिला ने महात्मा गाधी नरेगा योजना में बेहतर काम कर मिशाल पेश किया है।  मुंगेजी जिला टीम ने योजना को बेहतर तरीके से ना केवल क्रियान्यवयन किया है। बल्कि शानदार परिणाम देते हुए सर्वे सुची में देश के अन्य जिलों को काफी पीछे छोड़ा है। ग्रामीण मंत्रालय की वेवसाइट के अनुसार मनरेगा के क्रियान्यवयन को लेकर छत्तीसगढ राज्य ने ना केवल शानदार काम किया है। बल्कि देश में तीन स्तर पर दूसरा स्थान भी हासिल भी किया है। 
 
              भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय की वेवसाइट से मिली जानकारी के अनुसार मनरेगा के क्रियान्यवयन और लोगों को रोजगार प्रदान करने में छत्तीसगढ़ राज्य ने बेहतर काम किया है। सर्वे के अनुसार छत्तीसगढ़ ने मनरेगा के क्रियान्यवयन में तीन अलग अलग स्तर पर देश के अन्य राज्यों को पीछे छोड़ते हुए तीन पुरस्कारों पर कब्जा किय है। प्रदेश की जनता के मान को बढ़ाया है।
 
              वेवसाइट के अनुसार मनरेगा योजना को लेकर छत्तीसगढ़ को कुल सात राष्ट्रीय पुरूस्कारों से 19 दिसम्बर 2019 को नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री शिरकत कर सकते हैं।
 
         सरकार की वेवसाइट में बताया गया है कि 19 दिसम्बर 1019 को आयोजित होने वाले सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के हाथों मुंगेली जिला को मनरेगा योजना संचालन में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार दिया जाएगा। परिणाम आने के बाद जिला कलेक्टर मुंगेली डॉ.सर्वेश भूरे ने बताया कि मुंंगेली जिला के लिए हर्ष का विषय है। राष्ट्रीय स्तर पर जनता के काम पर विश्वास जाहिर किया गया है। दरअसल यह सम्मान जनता की दृढ इच्छा शक्ति और प्रयासों को है। सबसे बड़ी बात कि समुंचे देश में छत्तीसगढ़ को कुल सात पुरस्कर मिलेंगे। यह अपने आप में गर्व की बात है। 
 
             मनरेगा योजना के क्रियान्यवयन को लेकर जांजगीर जिले के पामगढ़ को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा ग्राम पंचायत स्तर पर बालोद जिले के जनपद पंचायत के गांव धोतिमटोला और कोरिया जिले के जनपद पंचायत सोनहत के ग्राम पंचायत पोड़ी के सरपंच भी 19 दिसम्बर 2019 को प्रधानमंत्री के हाथों सम्मानित होंगे।
राज्य स्तर के 3 पुरस्कार 
 
*1.)* A- Implementation of Geo-MGNREGA Initiative : 2nd Position in Country
*2.)* B- Work Completion : 2nd Position in Country
*3.)* C- Implementation of Good Governance Initiative : 2nd Position in Country
 
जिला स्तर का 1 पुरस्कार
 
*4.)* For effective Implementation of MGNREGA by District Team : Mungeli District
 
विकासखंडस्तर का 1 पुरस्कार
 
5.)* GIS Asset Supervision (GAS) Implementation of Geo-MGNREGA Initiative: Programme Officer, Block-Pamgarh, Dist.-Janjgir Champa: 2nd in Country
 
ग्राम पंचायत स्तरीय 2 पुरस्कार
*6.)* A- Best Performing Gram Panchayat/ Sarpanch states in implementation of MGNREGS : GP-Dhotimtola, JP-Dondi, Dist.-Balod
*7.)* B- Best Performing GP for construction of structures augmenting water harvesting under MGNREGS : GP-Podi, JP-Sonhat, Dist.-Koriya
 

TAGGED: , , , ,
close