छत्तीसगढ़ जनघोषणा पत्र की दिल्ली में गूंज..कांग्रेस राष्ट्रीय समिति अध्यक्ष ने कहा..लोकसभा घोषणा पत्र में होगी अहम भूमिका

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

नई दिल्ली—लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नई दिल्ली स्थित जवाहर भवन में कांग्रेस के आला नेताओं की बैठक हुई। बैठक में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के जनघोषणा पत्र को राष्ट्रीय नेताओं के बीच विचार विमर्श किया गया। बैठक का आयोजन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस घोषणा पत्र राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष  राजू के बुलावे पर किया गया। इस दौरान छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री और विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र समिति अध्यक्ष टीेएस सिंहदेव विशेष रूप से मौजूद हुए। लोकसभा घोषणा पत्र की तैयारी को लेकर राष्ट्रीय समिति अध्यक्ष राजू ने छत्तीसगढ़ जनघोषणा पत्र पर करीब दो घंटे तक चर्चा की। उपस्थित लोगों को बताया कि लोकसभा चुनाव में घोषणा पत्र तैयार करते समय ना केवल राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दृष्टि और दृष्टिकोण को जवज्जों दी जाएगी। बल्कि छत्तीसगढ़ जनघोषणा पत्र के तथ्य़ों  को भी केन्द्र में रखा जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    लोकसभा चुनाव सिर पर है। घोषणा पत्र की तैयारियों को लेकर कांग्रेस में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम मेंं नई दिल्ली स्थित जवाहर भवन में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर घोषणा पत्र की तैयारियो को लेकर बैठक हुई। बैठक- राष्ट्रीय कांग्रेस के घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष राजू की अगुवाई में हुई। इस दौरान छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री और छत्तीसगढ़ जनघोषणा पत्र समिति अध्यक्ष टीएस सिंंहदेव विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में छत्तीसगढ़ जनघोषणा पत्र टीम के सदस्य ज्वाइंट को-आर्डिनेटर डेटा एनालिटिक्स डिपोर्टमेन्ट आदित्येश्वर शरण सिह, प्रदेश कांग्रेस सचिव पकंज सिंह भी शामिल हुए।

                 छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव और जनघोषणा पत्र समिति के सदस्य पंकज सिंंह और आदित्येश्वर सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी मजबूत इरादों और वादों के साथ मैदान में उररेगी। इसके पहले लोगों की आकांक्षायों और राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर घोषणा पत्र का निर्माण किया जाएगा। तमाम बातों को ध्यान में रखकर कांग्रेस राष्ट्रीय घोषणा पत्र समिति अध्यक्ष राजू की अगुवाई में बैठक हुई है।

                आदित्येश्वर सिंंह और पंंकज सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ जनघोषणा पत्र की तारीफ की है। बैठक के दौरान जनघोषणा पत्र के अनुपालन को लेकर चर्चा हुई। सभी लोगों ने छत्तीसगढ़ सरकार के कामकाज की सराहना की। उपस्थित लोगों ने छत्तीसगढ़ जनघोषणा पत्र को लेकर ना केवल जोश दिखाया। बल्कि बिन्दुवार चर्चा कर छत्तीसगढ़ में जनघोषणा पत्र के अनुसार किेए जा रहे क्रियान्यवयन पर खुशी जाहिर की है।

                      पंकज सिंंह ने बताया कि  बैठक में नीलाभ दुबे उपाध्यक्ष आल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने भी शिरकत किया। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार होने वाले संभावित घोषणा पत्र को लेकर तकरीबन दो घंटे तक चर्चा हुई। इस दौरान सभी ने कहा कि लोकसभा घोषणा पत्र तैयार करते समय राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के दृष्टि और दृष्टिकोण के साथ छत्तीसगढ़ जन घोषणा पत्र के अनुभव और बिंदुओं को शामिल किया जाए। राष्ट्रीय समिति के अध्यक्ष राजू ने कहा कि जिस तरह छत्तीसगढ़ में जन घोषणा पत्र के वजह से ऐतिहासिक जीत मिली है। हमें पूरा विश्वास है कि यदि राष्ट्रीय चुनाव के दौरान घोषणा पत्र बनाते समय छत्तीसगढ़ जन घोषणापत्र को केन्द्र में रखा गया तो फिर कारण नहीं बचता है कि कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी सफतला से कोई रोक पाए।

Share This Article
close