छत्तीसगढ़ नगर सेना के 5 अधिकारियों,कर्मचारियों व जवानों को राष्ट्रपति पदक

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।भारत शासन गृह मंत्रालय नई दिल्ली से प्राप्त जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस 2019 के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा छत्तीसगढ़ नगर सेना के 5 अधिकारियों, कर्मचारियों और जवानों को सहारनीय सेवा एवं विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक प्रदान किए जाने की घोषणा हुई है। सूची इस प्रकार हैः-
सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक
1़.  एल.पी. वर्मा, सीनियर स्टॉफ आफिसर नगर सेना मुख्यालय छत्तीसगढ़ रायपुर
2. रामखिलावन साह, ला.ना. नगर सेना, धमतरी
3.  कलीराम ध्रुव, ला.ना. नगर सेना, धमतरी
4. दुलासिंह मंडावी, नायक नगर सेना राजनांदगांव
विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक
1.  बसन्त लाल शुक्ला, हवलदार नगर सेना बिलासपुर
महानिदेशक (जेल एवं होमगार्ड) श्री गिरधारी नायक ने पदक से सम्मानित नगर सेना विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों और जवानों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close