छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन चुनावः राजेश चटर्जी निर्विरोध अध्यक्ष बने

Chief Editor
1 Min Read

जशपुरनगर । छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के साधारण सभा बैठक में प्रांतीय प्रबंधकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। प्रांताध्यक्ष पद पर   राजेश चटर्जी निर्विरोध निर्वाचित हुए। जशपुर फेडरेशन के जिला अध्यक्ष विनोद गुप्ता एवं महामंत्री संजीव शर्मा ने बताया कि 16 फरवरी को चुनाव अधिकारी के समक्ष उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। जिसमें प्रांताध्यक्ष, उप प्रांताध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष के प्रत्येक पद पर एकल नामांकन प्राप्त हुआ था।17 फरवरी को बहुमत के आधार पर शेष पदों का निर्वाचन किया गया। जिसमें उप प्रांताध्यक्ष पद पर राजेन्द्र सिंह(कोरिया),विष्णु सिंह राजपूत, चंद्रशेखर चंद्राकर(दुर्ग) बलराम मिश्र  (रायगढ़),प्रमुख महामंत्री नारायण त्रिवेदी (रायगढ़),महामंत्री सतीश ब्यौहारे (राजनांदगांव),भीष्म राठौर(जांजगीर) निर्वाचित हुए हैं।प्रांतीय प्रबंधकारिणी का गठन का अधिकार प्रांताध्यक्ष को दिया गया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
close