CG-कलेक्टरो को दिया गया लॉकडाउन लगाने का अधिकार…भरे जाएंगे टेक्निशियन,ANM के रिक्त पद

Chief Editor
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लॉकडाउन का ऐलान किया है। यह लॉकडाउन 21 जुलाई के बाद लागू होगा। यह लॉकडाउन 1 हफ्ते के लिए होगा। मुख्यमंत्री निवासी में हुई मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक होने के बाद लॉकडाउन का फैसला लिया है। इसके साथ ही सीएम ने कोरोना के रोकमथाम को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की है। बता दें कि यह लॉकडाउन पूरे प्रदेश में नहीं होगा, जहां कोरोना के संक्रमण के ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। सिर्फ वहीं लॉकडाउन लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लॉकडाउन लगाने का अधिकार कलेक्टर को दिया है।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये और रहे देश प्रदेश की खबरों से अपडेट

Join Our WhatsApp Group Join Now

हालांकि पहले ये माना जा रहा था कि पूरे  छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन लगाया जा सकता है, लेकिन कलेक्टरों को दिये गये अधिकार के बाद अब संपूर्ण प्रदेश में लॉकडाउन नहीं होगा, बल्कि ज्यादा संक्रमित जिलों में ही लॉकडाउन लगाया जायेगा। वहीं ज्यादा नगरीय क्षेत्रों में ही लॉकडाउन लगाने की स्थिति अभी प्रदेश में बन रही है।

close