कटघोरा।कोरोना के छत्तीसगढ़ में सात और मरीज मिले हैं। इसमें 2 महिला और 5 पुरूष शामिल हैं। ये सभी कोरबा जिले के कटघोरा के रहने वाले हैं, और तब्लीगी जमात से जुड़े हुए हैं। छत्तीसगढ़ में इसे मिलाकर अब कुल 9 मरीज पॉजिटिव हो गए हैं। मिली जानकारी अनुसार इन सभी 7 मरीजों का सैंपल जांच के लिए एम्स भेजा गया था, जो पॉजिटिव निकला। प्रदेश में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या दो से बढ़कर 9 हो गई है। कटघोरा-कोरबा के दो मरीजों का इलाज यहां जारी है। आज मिले सभी 7 मरीज भी रात तक यहां भर्ती कर दिए जाएंगे।उन्होंने कहा कि कोरोना के मरीज उनके अस्पताल से ठीक होकर अपने घर वापस लौट रहे हंै।सीजीवालडॉटकॉम व्हाट्सएप के (NEWS) ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये,और पाये देश-प्रदेश की विश्वसनीय खबरे
इस बीमारी से किसी को डरने की जरूरत नहीं है। सामाजिक दूरी बनाते हुए बचाव ही कोरोना का सबसे बड़ा उपाय है।आज मिले सभी सात मरीज कोरबा से रायपुर एम्स अस्पताल भेजे जा रहे हैं।