छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के पुनः अध्यक्ष बने डॉ रमन

cgwallmanager
2 Min Read

olm

रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के पुनः अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। आज यहां एक स्थानीय होटल में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की आम सभा में डॉ. सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राज्य निर्माण के बाद पिछले पन्द्रह वर्षों में छत्तीसगढ़ में बुनियादी खेल सुविधाएं बढ़ी हैं। खेल संघों और खिलाड़ियों में नई्र सक्रियता और उत्साह का संचार हुआ है। खेलों के प्रति अनुकूल वातावरण का निर्माण हुआ है, जिसके कारण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की अनेक खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी का अवसर प्रदेश को मिला है। रायपुर के लोकसभा सांसद रमेश बैस को संघ का मुख्य संरक्षक और डॉ. अनिल वर्मा को सर्वानुमति से संरक्षक बनाया गया है।

                                    भारतीय ओलम्पिक संघ नई दिल्ली से आए पर्यवेक्षक श्री एस.एम.बाली की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। सभी पदों के लिए एक-एक नामांकन दाखिल होने के कारण मतदान की जरूरत नहीं हुई। सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारी निर्वाचित घोषित किए गए। छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ में अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष के रूप में राजेश मूणत, अजय चंद्राकर, भैयालाल राजवाड़े,  टी.एस.सिंहदेव, विक्रम सिसोदिया, जी.पी.सिंह, विजय बघेल, बशीर अहमद खान, गोपाल खण्डेलवाल और विजय शाह मनोनीत किए गए हैं। संघ के महासचिव बल्देव सिंह भाटिया और कोषाध्यक्ष के रूप में श्री विष्णु श्रीवास्तव बनाए गए हैं। संयुक्त सचिव- राजेन्द्र प्रसाद, शरद शुक्ला, विजय अग्रवाल, राजेश पटेल, मोहम्मद अकरम खान और संजय मिश्रा निर्वाचित घोषित किए गए हैं। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रणविजय सिंह जूदेव, श्री सुभाष राव, विजय पाण्डेय, विजय अग्रवाल, ए.के.श्रीवास्तव, सुश्री नीता डूमरे, एन.आर.पाराशर, आलोक दुबे, संजय शर्मा, सांईराम जाखड़ और अभिषेक मिश्रा का सर्वसम्मति से मनोनयन किया गया है। इसके अलावा बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य भी मनोनीत किए गए हैं।

 

close