छत्तीसगढ़ के बजट मे बेरोजगारों के लिए कुछ भी नहीं-काँग्रेस

Shri Mi
3 Min Read

Er. Atal ShrivatstavaBOLARबिलासपुर।छत्तीसगढ़ सरकार के बजट को लेकर काँग्रेस ने तीखी प्रतिकृया व्यक्त कि है।काँग्रेस का कहना है कि बजट निराशाजनक है और इसमे बेरोजगारों के लिए कुछ भी नहीं है।प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि बजट घोर निराशा देने वाला है |बेरोजगारों के लिए कोई योजना नही है ,45 लाख लोगो को मुफ्त स्मार्ट फोन देने की बात की गई।क्या इससे बेरोजगारों नौकरी मिल पाएगी?अटल ने कहा कि यह बजट अमीरों के लिए प्रस्तुत किया गया है इससे किसान मजदूर ,युवा ,छोटे उद्यमियो के लिए कुछ नही है।वहीं शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ने कहा कि बिलासपुर शहर तेजी से बढ रहा है लेकिन हवाई सुविधा नहीं होने के कारण इसका विकास बाधित हो रहा है।केंद्र सरकार के बड़े-बड़े उपक्रम बिलासपुर में है।बिलासपुर के लोगो की बहु प्रतीक्षित मांग हवाई सेवा है जिसकी अपेक्षा इस बजट से थी पर सरकार ने बिलासपुर के लिए हवाई सेवा की घोषणा न कर एक तरह से बिलासपुर के लोगो के साथ छल किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  rajendra shuklaग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि रमन सिंह ने गन्ना किसानो के लिए बोनस की घोषणा तो कर दिया पर रबी खरीब के किसानो के साथ धोखा किया है।राजेंद्र ने कहा कि उनके लिए न तो समर्थन मूल्य और न ही बोनस की घोषणा की।यह किसानो के साथ अन्याय है।राजेंद्र ने कहा कि किसान अब मजदूर बन गया,ऋण में इतना दबा हुआ है कि आत्म हत्या के लिय मजबूर हो रहे है इसकी चिंता रमन सिंह को नही है।

                                   RISHI PANDEY IMAGEशहर प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय ने कहा कि 2020 तक किसानो की आय दुगना होने की काल्पनिक कथन है क्योकि छ ग में कृषि की रकबा लगातार कम हो रहा है,किसान ऋण से दबा है ,आत्म हत्या कर रहा है ऐसे में किसानो की आय दुगुना किस पध्दति से संभव होगा?पूर्व शहर अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने कहा कि देवेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार बजट विधान सभा चुनाव को ध्यान में रख कर प्रस्तुत किया गया है छत्तीसगढ़ में गरीबी रेखा के निचे जीवन यापन करने वालो की संख्या बढती जा रही पर सरकार कह रही है कि प्रति व्यक्ति आय 91000 रूपये /वर्ष  बता रही है जो जमीनी हकीकत से कोसो दूर है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close