छत्तीसगढ़ के सभी जिला और ब्लॉक मुख्यालयों मे स्वाधीनता दिवस पर कांग्रेसी फहराएँगे तिरंगा

Shri Mi

रायपुर।प्रदेश कांग्रेस जिला एवं ब्लाक मुख्यालयों में 15 अगस्त को प्रातः राष्ट्रीय ध्वज फहरायेगी। इस पवित्र कार्य को करने के लिये सभी लोगों को प्रेरित करने के काम में कांग्रेसजन जुट गये है। इस अवसर पर कांग्रेस की प्रदेश, जिला, ब्लाक इकाइयों द्वारा प्रभात फेरी, झंडावंदन, सभाएं एवं गोष्ठियों का आयोजन किया जायेगा। कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्र के सर्वागीण विकास में किये गये कार्यो की जानकारी इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजनों तक पहुंचाने का काम किया जायेगा। महात्मा गांधी, पं. जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आदि की अगुवाई में आजादी की लंबी लड़ाई लड़ी गयी। कांग्रेसजनों ने आजादी की लड़ाई में तिरंगा झंडा हाथ में लेकर लाठियां खाई, गोलियां खाई, अनेक शहीद हुये।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

क्रांतिकारियों ने भी आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खां जैसे अनेक क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों का बलिदान देश के लिये दिया। बड़ी कठिनाइयों से हासिल की गयी आजादी का पर्व 15 अगस्त पूरे प्रदेश में कांग्रेसजनों द्वारा और नागरिकों द्वारा धूमधाम से मनाया जायेगा।

यह भी पढे-जब अति पिछड़ी जनजातियो को शिक्षक भर्ती मे विशेष छूट…तो शिक्षाकर्मियो को अनुकंपा नियुक्ति मे राहत क्यो नहीं..?

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने जानकारी दी है कि राजधानी रायपुर में राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम तिरंगा फहरायेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस के पदाधिकारीगण, विधायक गण और कांग्रेस जन उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम द्वारा जनता के नाम प्रदेश कांग्रेस का संदेश वाचन करेंगे।

यह भी पढे-रहस्यमय तरीके से गायब डॉक्टर घर लौटा.अब उठेगा रहस्य से पर्दा..जमीन माफियों के डर से हुआ था फरार..

15 अगस्त को प्रदेश के सभी जिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस, नगर कांग्रेस एवं ब्लाक कांग्रेस मुख्यालयों पर झण्डा वंदन के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के संदेश का वाचन किया जायेगा। कांग्रेस की बूथ एवं ग्राम स्तर की इकाइयों द्वारा भी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close