छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में नये चीफ सिकरेट्री मंडल का किया गया स्वागत…सुनील कुजूर को दी गयी विदाई

Shri Mi
1 Min Read

कैबिनेट में आज नवनियुक्ति मुख्य सचिव आरपी मंडल का स्वाग्त किया गया, वहीं 31 अक्टूबर को सेवानिवृत हुए चीफ सिकरेट्री सुनील कुजूर को विदाई दी गयी।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां उनके निवास कार्यालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में नवनियुक्त मुख्य सचिव आरपी मंडल को इंटरड्यूस कराया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुष्पगुच्छ से उनका स्वागत किया। इस दौरान तालियां बजायी गयी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान निवर्तमान मुख्य सचिव सुनील कुजूर को विदाई देते हुए उनके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना की।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close