रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह कल 14 फरवरी को दो दिवसीय प्रवास पर मुंबई जाएंगे। डॉ. सिंह रायपुर से सवेरे 9.20 बजे नियमित विमान द्वारा रवाना होकर पूर्वान्ह 11.25 बजे मुंबई पहुंचेंगे और वहां ‘मेक इन इंडिया सप्ताह’ के दूसरे दिन के कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 2 बजे ‘छत्तीसगढ़ निवेशक सम्मेलन’ में शामिल होंगे। यह सम्मेलन मुम्बई महानगर क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (एम.एम.आर.डी.ए.) मैदान स्थित बांद्रा-कुर्ला काम्पलेक्स में आयोजित किया गया है। मुम्बई में रात्रि विश्राम के बाद मुख्यमंत्री अगले दिन सवेरे 9.45 बजे ‘छत्तीसगढ़ निवेशक सम्मेलन’ में भी सम्मिलित होंगे और शाम 5.45 बजे नियमित विमान द्वारा रवाना होकर शाम 7.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।
Join Our WhatsApp Group Join Now