छत्तीसगढ़ मे ऊर्जा का सरप्लस उत्पादन-अमर

Shri Mi
2 Min Read

led_utpadan - Copyरायपुर।वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री अमर अग्रवाल ने मंगलवार को मेक इन छत्तीसगढ़ के तहत प्रदेश की पहली एल ई डी लाइट्स विनिर्माण इकाई का शुभारम्भ किया। निजी क्षेत्र की इस विनिर्माण इकाई के शुरू होने पर अमर ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य इस इकाई के शुरू होने से प्रदेश को नई पहचान मिलेगी। साथ ही उद्योग मंत्री ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में रोज़ नई नई खोज हो रही है इसी के तहत ऊर्जा के क्षेत्र में  नई तकनीक के तहत  एल ई डी लाइट्स का आविष्कार हुआ है।एल ई डी के उपयोग से बिजली के बिल में भारी कमी दर्ज की गयी है जिससे बिजली की बचत भी हो रही है। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि हमारा प्रदेश ऊर्जा के क्षेत्र में न केवल आत्मनिर्भर है बल्कि यहाँ उत्पादित ऊर्जा से अनेक राज्य भी रौशन हो रहे हैं . देश के कई राज्य आज भी ऊर्जा की कमी से प्रभावित हैं।कम उत्पादन में भी अधिक से अधिक लोगों के लिए  बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एल ई डी एक बेहतर विकल्प है।उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी की भी यही मंशा है कि देश के प्रत्येक व्यक्ति तक बिजली पहुंचे इसलिए उन्होंने देश वासियों से अपील की एल ई डी लाइट्स का इस्तेमाल करें।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                       उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रदेश के उद्यमियों में इतनी काबिलियत है कि वो विश्व स्तर के उद्यमियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकते हैं।राज्य शासन द्वारा इसके लिए उद्यमियों को विभिन्न उद्योगों और विनिर्माण इकाइयों की स्थापना करने के लिए अनेक सुविधाएँ दी जा रही हैं।उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़ सौभाग्यशाली है कि यहाँ ऊर्जा का सरप्लस उत्पादन हो रहा है लेकिन सोलर ऊर्जा जैसे वैकल्पिक माध्यम भी अपनाये जा रहे हैं  ताकि ऊर्जा की कमी को दूर किया जा सके।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close