छह स्वास्थ्य कर्मी समेत 15 और मिले कोरोना पॉजिटिव

Shri Mi
2 Min Read
corona latest,update,covid 19, corona news,

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में कोरोना पॉजिटिव की अब तक की सबसे बड़ी खबर, 15 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है, जिसमें चार साल से ग्यारह साल तक के चार बच्चे भी चपेट में आये है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सीबीएन त्रिपाठी ने शनिवार को यहां बताया कि एक साथ मिले 15 मरीजों में छह जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य कर्मचारी भी शामिल हैं। सुल्तानपुर में अब कुल मरीजो की संख्या 59 हो गयी है जिसमें तीन स्वस्थ हो गये है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

झारखंड के कोडरमा जिले में नोवेल कोरोना वायरस से एक संक्रमित के मौत होने की पुष्टि के बाद राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या जहां चार हो गयी वहीं रांची समेत चार जिलों में 20 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में वैश्विक महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 350 हो गयी है.आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि प्रदेश की राजधानी रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत अन्य सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में आज 1787 संदिग्ध मरीजों के स्वाब सैंपल की जांच में 20 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनमें कोडरमा जिले में सर्वाधिक 11, सिमडेगा में 04, पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर में 03 और रांची में 02 नये संक्रमित मिले हैं। वहीं, शुक्रवार की देर रात गुमला जिले में भी सात नये मामले मिले थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close