छात्रसंघ चुनाव से युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास-अमर

Shri Mi
2 Min Read

student_vijay_julusबिलासपुर।नगरीय प्रशासन, उद्योग एवं वाणिज्यिकर मंत्री अमर अग्रवाल ने बुधवार को छात्र संघ संगठन चुनाव में विजयी छात्रप्रतिनिधियों से सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर उन्होने छात्र पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीत के साथ हमे जीत की जिम्मेदारियां भी मिलती है। चुनाव जीतने के बाद प्रत्येक जनप्रतिनिधि का कर्तव्य हो जाता है कि वह अपने कर्तव्यों का पालन करें।छात्रसंघ चुनाव युवाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करती है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                       निकाय मंत्री नें कहा कि मुझे विश्वास है कि आप सकारात्मक कार्य करते  हुए अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगें।साथ ही शिक्षा गुणवत्ता पर ज़ोर देते हुए कहा किछात्र पदाधिकारी छात्रों के हित में शिक्षा की गुणवत्ता में अपनी बेहतर भूमिका का निर्वाह कर सकते हैं। और इसके लिए हमें सकारात्मक भूमिका निभाने का संकल्प ले और आगे बढ़े।

                                        इस मौके पर महापौर किशोर राय, बिलासा गल्र्स कालेज की अध्यक्ष  सोनती पटेल, उपाध्यक्ष राखी मालाकार, सचिव मेघा तिवारी, सह-सचिव गायत्री पटेल एसबीआर काॅलेज अध्यक्ष राजा दुबे, विश्वविद्यालय के शंशाक पाण्डे, आर एन तिवारी एवं अनुज त्रिवेदी, अंकित जायसवाल, प्रदीप मेहता, मुकेश जायसवाल, चरण सिंह होरा सहित भारी संख्या में विभिन्न जिलो से आये छात्रसंघ पदाधिकारी एवं छात्रगण उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close