छात्रा ने कहा आईपीएस बनूंगी..तो बोरा ने सिखाया कैसे करें पढ़ाई

Shri Mi
2 Min Read

IMG_20170726_204511बिलासपुर।जिले के बहतराई स्थित निर्माणाधीन खेल स्टेडियम का बुधवार को खेल युवा एवं समाज कल्याण सचिव सोनमणि बोरा ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर बोरा ने एन.सी.सी. के अधिकारियों एवं बच्चों के साथ वृक्षारोपण किया।सचिव ने बताया कि बहतराई का स्टेडियम पूर्णता की ओर है। हाॅकी स्टेडियम का कार्य प्रगति पर है। जो एक-दो माह में पूर्ण कर लिया जायेगा। नवंबर 2017 तक स्टेडियम का लोकार्पण हो जायेगा। इस अवसर पर उन्होंने एनसीसी की स्कूली छात्राओं से बातचीत कर भविष्य में क्या बनेंगी पूछा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       एक छात्रा कु. रूचिका कापसे के आई.पी.एस. कहने पर उन्होंने सभी छात्राओं को अच्छे से पढ़ाई कर प्रशासनिक पद पर आने की बात कही। उन्होंने भारतीय प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लड़कियां एन.सी.सी. से शारीरिक एवं बौद्धिक क्षमता का विकास करें। अनुशासन सीखें। उसके बाद मेहनत से पढ़ाई करें।

stedium me vrikcha ropan  (3)

                            साथ ही सचिव बोरा ने मस्तूरी विकासखण्ड के ग्राम देवरी में निदान संस्था द्वारा संचालित लो कास्ट सेनेटरी नैपकिन लघु उद्योग केन्द्र मुक्ति का अवलोकन भी किया।उन्होंने एन.टी.पी.सी. के सहयोग से महिला स्वच्छता और सशक्तिकरण के इस प्रयास की सराहना की।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close