छात्रा ने लगाई फांसी..मामला दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

CIVIL LINE THANAबिलासपुर— जरहाभाठा क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। खबर लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि छात्रा अपने मामा मामी के घर रहकर लिटिल फ्लावर स्कूल में पढ़ाई करती थी। आत्महत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस जतिया तालाब स्थित मौके पर पहुंच गयी। मामला दर्ज कर लिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        सिविल थाने से मिली जानकारी के अनुसार जरहाभाठा क्षेत्र के जतिया तालाब स्थित संतोष यादव की भांजी कृति यादव ने छत से चुनरी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। घटना सुबह की है। उस समय घर के सभी सदस्य काम से बाहर निकले थे। कृति को फंदे पर झूलते हुए सबसे पहले उसकी मामी राजकुमारी यादव ने देखा। उसने तत्काल मोबाइल से पति संतोष को सूचना दी। इसके बाद पुलिस भी घटना स्थल पहुंच गयी।

                               संतोष यादव ने बताया कि पिता सुरेश यादव की मौत के बाद बहन और भांजी उसके ही घर में रहते थे। कृति लिटिल फ्लावर स्कूल में इस साल 10 वीं में प्रवेश लिया था। बीमार होने के कारण कृति ने अभी स्कूल नहीं जा रही थी। पत्नी राजकुमारी ने फोन पर बताया कि कृति ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी मिलते ही उसने सिविल लाइन थाने में सूचना दी ।

सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। फांसी के कारणों की अभी तक जानकारी नहीं हो पायी है।

close