छात्र संगठन चुनाव के लिए युवा मोर्चा रिचार्ज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

1402बिलासपुर—-भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने आज युवा ब्रिगेड को रिचार्ज किया। छात्र संगठन चुनाव के मद्देनजर टीम का गठन किया। सीएमडी,डीपी विप्र,साइंस और एसबीआर कालेज के एबीव्हीपी प्रत्याशियों के लिए टीम काम करेगी। इसके पहले विजय शर्मा का करबला स्थित भाजपा कार्यालय में भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल.मालाओं से स्वागत किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश की सरकार युवाओं की सहयोग से युवा नीति तैयार कर रही है। युवा नीति के आधार पर सरकार युवाओं के लिए योजना बनाएगी। शर्मा ने कहा कि युवा नीति निर्माण में सभी तरह के सुझावों पर गौर किया जा रहा है। उन्होने उपस्थित लोगों से कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पहुॅचाने की दिशा में ताकत लगाए।

                      विजय शर्मा की उपस्थिति में छात्र संगठन चुनाव पर भी चर्चा हुई। संगठन की गतिविधियों पर विचार विमर्श किया गया। शर्मा ने यूथ ब्रिगेड को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। लोगों से परामर्श के बाद साइंस कालेज,सीएमडी,डीपी विप्र और एसबीआर में छात्र संगठन चुनाव के लिए टीम का गठन किया गया। टीम एबीव्हीपी प्रत्याशियों के लिए रणनीति तैयार करेगी।

                          युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजयुमो को मजबूत बनाने सभी लोग सौ प्रतिशत योगदान देे। सभी कार्यकर्ता जिम्मेदारी को मिलकर निभाएं। भाजयुमो के कार्यकर्ता मिशन 2018 विधानसभा और 2019 लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहें।

कालेजों के प्रभार

           प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा के निर्देश पर एबीव्हीपी कालेज की जिम्मेदारी मंगल सिंह को दी गयी है। डीपी विप्र में एबीव्हीपी का चुनाव संचालन पंकज तिवारी और अमरदीप बोलर करेंगे। सीएमडी महाविद्यालय में एबीव्हीपी प्रत्याशी को जिताने का काम युवा नेता राजकिशोर शर्मा,रोशन सिंह,जयेश तिवारी,संजय मोरारका के कंधे पर डाली गयी है। साइंस कालेज में एबीव्हीपी की कमान पेशीराम राम जायसवाल और रत्तू मिश्रा को दी गयी है।

                                             बैठक में भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, सुनीता मानिकपुरी, राकेश चंद्राकर, हरि गुरूंग, दुर्गेश पाण्डेय, विष्णु सोनी, संतोष सिंह, प्रकाश यादव, प्रणव शर्मा, रत्तू मिश्रा, राजकिशोर शर्मा, कोमल सिंह ठाकुर, बबलू कश्यप, टीकाराम साहू, संजय मुरारका, संदीप दास, अनुज त्रिहान,  इंशू गुप्ता,  अनमोल झा, जयेश तिवारी,रौशन सिंह,अमरदीप बोलर,पवन केशरवानी,तामेश कश्यप,पवन सिंह,दीपक खण्डवा,ज्योतिन्द्र उपाध्याय, दीपक अग्रवाल,केतन मेहता,वैभव जायसवाल, महर्षि वाजपेयी, मुकेश अधीजा, मन्नू सिंह ठाकुर,नीलकमल, प्रदीप कौशिक, आयूष मिश्रा, ईश्वर देवांगन, आदित्य तिवारी,निकीता अग्रवाल, पेशीराम, पवन पाठक, बाबा गोस्वामी, रवीश गुप्ता, शत्रुहन पटेल, छोटेलाल शर्मा समेत भाजापा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

close