छेरछेरा का त्यौहार हमारी दानशीलता की परम्परा का प्रतीक-भूपेश बघेल

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को 21 जनवरी को अन्नदान के महापर्व छेरछेरा त्यौहार की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आज यहां जारी अपने संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जन-जीवन से जुड़ा यह लोकपर्व हमारी  दानशीलता की गौरवशाली परम्परा की याद दिलाता है। कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ में यह पर्व नई फसल के खलिहान से घर आने पर उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। गांवों और शहरों की गलियों में बच्चों की टोलियां द्वार-द्वार जाकर छेरछेरा, माई कोठी के धान ल हेरहेरा की पुकार लगाकर अन्नदान का आग्रह करते हैं। दानशीलता के इस महापर्व में बड़े-बुजुर्ग स्नेह के साथ बच्चों को धान, चांवल सहित नगद राशि देते हैं। मेहनतकश किसानों के इस पर्व में किसानों की कर्ज माफी और ढाई हजार रूपए प्रति क्विंटल पर धान खरीदी के फैसले ने खुशियों के नए रंग भर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर सभी लोगों के लिए मंगल कामनाएं की हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close