छ.ग. प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के जिला इकाई के विनोद गुप्ता अध्यक्ष एवं संजीव शर्मा सचिव नियुक्त

Chief Editor
2 Min Read

जशपुरनगर। छथ्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी ने फेडरेशन की गतिविधियों में सक्रियता एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यो को देखते हुए जशपुर जिला इकाई के अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार गुप्ता एवं सचिव पद पर संजीव शर्मा की पुनः नियुक्ति की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

उक्त आशय की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि छ.ग. प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के साधारण सभा की बैठक 16 फरवरी एवं संस्था के नियमावली (संविधान) के नियमों के द्वारा प्राप्त अधिकार का प्रयोग करते हुए फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी ने छ.ग. प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के उत्कृष्ठ कार्यो को देखते हुए कार्यालयीन पत्र क्रमांक/36/सी.जी.एस.एफ./2020 दुर्ग दिनांक 21 जून 2020  द्वारा विनोद कुमार गुप्ता, प्राचार्य, संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर का

छ.ग. प्रदेश शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई के अध्यक्ष एवं कार्यालयीन पत्र क्रमांक/37/सी.जी.एस.एफ./2020 दुर्ग दिनांक 21 जून 2020 द्वारा संजीव शर्मा व्यायाम शिक्षक, डाईट जशपुर को जिला इकाई के सचिव पद पर पुनर्नियुक्ति प्रदान की है।  विनोद कुमार गुप्ता एवं संजीव शर्मा के नियुक्ति पर छ.ग. शिक्षक फेडरेशन के वरिष्ठ उप प्रांताध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, प्रांतीय महामंत्री कमलेश सोनी, अध्यक्ष सरगुजा संभाग, डाॅ सपन सिंहा सहित जशपुर जिले के जिला एवं विकासखण्ड स्तर के पदाधिकारियों सहित शिक्षकों ने बधाई देते हुए उम्मीद की है कि छ.ग. प्रदेश शिक्षक फेडरेशन भविष्य में और भी ज्यादा शिक्षकों के हितार्थ कार्य करने में सफल होंगे।

close