जगमग हुआ माता का दरबार

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

12/16/2001 7:47 PMबिलासपुर—नवरात्र के आज तीसरे दिन संस्कारधानी बिलासपुर में माता मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखी। भक्तगण सुबह से ही विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा अर्चना में दिखते नजर आए। ऐसी मान्यता है कि भक्त अगर सच्चे मन से नवरात्र के दौरान मां दुर्गा की आराधना करते हैं तो उनकी मनोकामना जरूर पूरी होती है। उनकी इच्छाएं जरूर पूरी होती है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

           शारदीय नवरात्र में मंदिरों में ज्योति जागृत की सदियों पुरानी परंपरा हिन्दु जनमानस में रही है। हर साल की भांति इस साल भी बिलासपुर के विभिन्न छोटे बड़े मंदिरों में भक्तगणों ने ज्योति जागृत किया है। माना जाता है कि माता के दरबार में जिसने भी पूर्ण मनोयोग से ज्योति जागृत किया है उसके जीवन में यश,सम्पन्नता,सरस्वती का विशेष आशीर्वाद रहता है। शहर के प्रसिद्ध जरहाभाठा दुर्गा मंदिर में भी हजारों की तादाद में ज्योति जागृत किया गया है।

             मान्यता अनुसार जरहाभाटा स्थित मां के दरबार में जिन भक्तों ने सच्चे मन से जोत जलाकर आशीर्वाद मांगा है मां का आशीर्वाद उसे जरूर मिला है।

Share This Article
close