जनजातियों के विकास पर खर्च होंगे 87 लाख….एसईसीएल का सहयोग

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

secl building New photoबिलासपुर—-एसईसीएल ने जनजाति कल्याण केन्द्र महाकौशल को 87 लाख 29 हजार रूपए दिये हैं। जनजाति कल्याण केन्द्र बरगांव तहसील शाहपुरा डिण्डौरी में है। सीएसआर मद से दिये गए रूपयों का उपयोग सामाजिक कार्यों के साथ स्किल डेवलपमेन्ट पर किया जाएगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                             मिनी रत्न सार्वजनिक उपक्रम साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड् लिमिटेड कोयला खनन के साथ सामाजिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान है। एसईसीएल क्षेत्र में सीएसआर मद से सामाजिक विकास कार्यो को प्रोत्साहित करता है। लोगो की क्षमता विकास को ध्यान में रखते हुए एसईसीएल ने जनजाति कल्याण केन्द्र महाकोशल, बरगांव को 87.29 लाख रूपए दिये हैं।

                        एसईसीएल प्रबंधन से मिले रूपयों का उपयोग बरगांव क्षेत्र में बोर, कुओं समेत अन्य सामाजिक कार्यों के विकास में किया जाएगा। लोगों प्रबंध, कौशल विकास प्रशिक्षण, वाहन, दोना/पत्तल बनाने का काम सिखाया जाएगा। मशीन, स्टोर रूम समेत अन्य स्वरोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों में सीएसआर मद मिले रूपए खर्च होंगे।

close