जनता कांग्रेस का दावा…सरकार बनते ही ब्रेन ड्रेन पर लगेगी रोक…विकास में होगा युवा इंंजीनियरों का अहम् योगदान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— अभियंता दिवस पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेताओं ने दावा किया कि अब इंजीनियरों को नौकरी के लिए पलायन करना नहीं करना पड़ेगा। जनता कांग्रेस सरकार बनते ही प्रदेश के होनहार इंजीनियरों को भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।सरकार बनने के बाद युवा बेरोजगार इंजीनियरों को ना केवल रोजगार दिया जाएगा। बल्कि प्रदेश के निर्माण में उनकी सेवाएं भी ली जाएंगी।
                         अभियंता दिवस पर जनता कांग्रेस जिला प्रवक्ता विक्रांत तिवारी ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि चुनाव सिर पर है। जनता परिवर्तन के लिए तैयार है। जनता कांग्रेस प्रमुख अजीत जोगी ने आश्वासन दिया है कि अब प्रदेश के होनहार और बेरोजगार इंजीनियरों को पलायन करने की जरूरत नहीं होगी। सरकार बनते ही प्रदेश के सभी युवा इंंजीनियरों को ना केवल रोजगार दिया जाएगा। बल्कि प्रदेश के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान भी रहेगा।
           प्रेस नोट में विक्रांत ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री खुद भी एक योग्य इंजीनियर रह चुके हैं। उन्हें बेरोजगार इंजीनियरों के दुख का अच्छी तरह से अहसास भी है। उन्हें अच्छी तरह से मालूम है कि प्रदेश में लाखों इंजीनियरिंग बेरोजगर घूम रहे हैं। अकेले बिलासपुर जिले से हर साल हज़ारों की संख्या में इंजीनियरिंग के छात्र पढ़ाई पूरी कर पलायन को मजबूर होते हैं। इसके लिए सरकार की गलत नीतियां जिम्मेदार है।
                   लेकिन जनता कांग्रेस की सरकार बनने के बाद युवा इंजीनियरों को रोजगार के लिए भटकने की जरूरत नहीं होगी। अभियंताओं को प्रदेश में ही उचित रोजगार और सम्मान दिया जाएगा।  प्रदेश के निर्माण और विकास में युवा इंंजीनियरों का सहयोग लिया जाएगा। प्रदेश से ब्रेन ड्रेन को पूरी तरह से रोक लगाया जाएगा।
                         विक्रान्त ने दावा किया कि जनता कांग्रेस सरकार आने के बाद बिलासपुर को “टेक्निकल हब” बनाया जाएगा। बिलासपुर का विकास पुणे, हैदराबाद और बैंगलोर की तर्ज पर होगा। बिलासपुर को देश मे पहचान दिलाने की योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा। जाहिर सी बात है कि प्रदेश के युवा अभियंताओं को पलायन की जरूरत नही पड़ेगी।
               जनता कांग्रेस नेता के अनुसार वर्तमान सरकार ने प्रदेश के मस्तिष्क का समुचित उपयोग नही किया। योग्यता को सम्मान नहीं दिया गया। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब विकास की सारी जिम्मेदारी युवा अभियंताओं के हांथ में रहेगी। क्योंकि जोगी सरकार युवाओ को केंद्र बिंदु में रखकर योजनाएं बनाएगी।
close