जनता कांग्रेस का सनसनीखेज बयान…सताने लगा हार का भय…कहा शुरू हो गया खरीद फरोख्त का खेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

रायपुर—जनता कांग्रेस प्रवक्ता नीतिन भंसाली ने कहा कि दोनों राष्ट्रीय दल हार के भय से हताश और परेशान हैं। दोनों दल खरीद फरोख्त की राजनीति कर सकते हैं। क्योंकि दोनों राष्ट्रीय दलों के नेताओं ने सत्ता पाने के लिए जोड़ तोड़ और खरीद फरोख्त की प्लानिंग कर ली है। क्योंकि दोनों दल के नेता गठबंधन के प्रत्याशियों से लगातार संपर्क करना शुरू कर दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                 जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे प्रदेश प्रवक्ता नितिन भंसाली ने दोनों प्रमुख राष्ट्रीय दलों पर हार के भय से हताश होने की बात कही है। भंसाली ने प्रेस नोट जारी कर चुनाव परिणाम आने के बाद बहुमत नही मिलने की सूरत में खरीद फ़रोख्त विपक्षियों पर खरीद फरोख्त की आशंका जाहिर की है। उन्होने कहा कि इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि दोनों राष्ट्रीय दल के नेता लोकतंत्र की हत्या कर सकते हैं…। क्योंकि सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि दोनो ही राष्ट्रीय दल के नेताओ ने सत्ता पाने के लिए जोड़ तोड़ और खरीद फ़रोख्त की राजनीति करना शुरू कर दिया है।

                नितिन भंसाली में बताया कि विपक्षी नेता जनता कांग्रेस गठबंधन  विधायक प्रत्याशियों से लगातार संपर्क करने के प्रयास कर प्रलोभन दे रहे हैं। इस बात की जानकारी लगातार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं तक पहुँच रही है। एक एक गतिविधियों पर पार्टी और गठबंधन नेतृत्व की पैनी नज़र है। प्रमाणों के साथ जल्द ही इसकी शिकायत प्रमुख जांच एजेंसियों और चुनाव आयोग की जाएगी।

                  नितिन भंसाली ने कहा कि जेसीसी जे और गठबंधन के विधायक प्रत्याशी, नेता सजग और ईमानदार है। किसी भी प्रलोभन में नही आने वाले है।  लेकिन प्रलोभन देने वाले राष्ट्रीय दलों के नेताओं के प्रयास  को आम जनता के सामने रखेंगे।

close