जनता कांग्रेस नेताओं ने कहा…बिलासपुर को नहीं चाहिए ऐसा विकास…. मुख्यमंत्री को ही मुबारक

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—रमन सिंह के स्थानीय विधायक की तारफी पर जनता कांग्रेस ने हमला किया है। जनता कांग्रेसियों ने कहा कि ऐसे विकास की जरूरत नहीं है।मालूम हो कि एक दिन पहले रोड शो के दौरान सीएम ने स्थानीय विधायक की तारीफ करते हुए कहा कि शहर के साथ प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है। अमर अग्रवाल ने बिलासपुर ही नहीं बल्कि रायपुर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका काम बहुत शानदार है
                  सीएम की तरफ से तारीफ के बाद जनता कांग्रेस नेताओं ने मुख्य मंत्री के साथ निकाय मंत्री पर निशाना साधा है। जनता कांग्रे सनेताओं ने प्रेस नोट जारी कर कहा कि और खास कर बिलासपुर की जनता को ऐसे झूठा बिना प्लानिंग के भ्रष्टाचार युक्त विकास की आवश्यकता नहीं है । पिछले 11 सालों से बिना प्लानिंग बिना विजन सिर्फ भ्रष्टाचार  के लिए सिवरेज परियोजना को लाया गया।
                  जनता कांग्रेसियों ने कहा कि शुरुआत में परियोजना की लागत मात्र 400 करोड थी। बाद बढ़कर दो गुना हो गया। परियोजना के बाद कभी बिलासपुर की सडके रायपुर की सड़कों से अच्छी थी अब बद से बदतर हो गया है। बिना प्लानिंग बिना ड्राइंग डिजाइन की योजना से शहर परेशाना हो गया है। जनता के पैसों की जमकर बरबादी हुई है। यदि इसे ही विकास कहते हैं तो ऐसा विकास बिलासपुर को नहीं चाहिए।
 जनता कांग्रेस प्रवक्ता मणिशंकर ने कहा कि उच्च न्यायालय के फटकार के बाद गौरव पथ की पोल सबके सामने आ गयी। गुणवत्ता विहीन सड़क के दोषियों पर आज तक कार्यवाही नहीं हुई। तुर्काडीह पुल के लिए दोषी भाजपा ठेकेदार को बचाया जा रहा है। आज तक नहीं गिरफ्तार किया गया और ना ही रूपयों वसूली हुई है। जनता नेताओं ने सवाल किया कि क्या घड़ी चौक बनवाने से जनता का विकास हो गया। दरअसल जनता के पैसों की बरबादी हो रही है।
Share This Article
close