रायपुर—जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) मीडिया प्रमुख इकबाल अहमद रिजवी ने कहा चीन के एक फिर हमारे वीर जवानों पर चुपके से बर्बरतापूर्ण हमला किया है। चीन ने शर्मनाक घटना से पहले भी हमारी धरती पर 1962 और 1975 में इस प्रकार का उदाहरण पेश किया था। भारत को चीन जैसे धोखेबाज पर कभी भी विश्वास नहीं करना चाहिए।
इकबाल रिजवी ने कहा कि शहीदों की कुर्बानी का एहतराम करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता हूू। अक्षम्य घटना के बाद चीन से बातचीत जारी रखने की जरूरत नहीं है। पूरा देश केन्द्र सरकार और सेना के साथ है। चीन से सभी प्रकार के संबंधों को तिलांजलि देने का उपयुक्त समय भी है।
रिजवी ने कहा कि चीन से सभी प्रकार की योजनाओं को तत्काल रद्द कर देना चाहिए। खरीद फरोख्त के कारोबार पर तत्काल पाबंदी लगाया जाना चाहिए। चीन के इतिहास को देखते हुए यह कहावत सही है कि लातों के भूत बातों से मानने वाले नहीं हैं। चीन ने हमारे जवानों को शहीद कर हमें ललकारा है, उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाना बहुत जरूरी है।
रिजवी ने कहा है कि गुलवान घाटी में चीन ने कुलबामा को दोहराया है। अब शहीद जवानों की मौत का बदला बालाकोट में की गई सर्जिकल स्ट्राईक की तरह लेने का है। केन्द्र से निवेदन है कि एल.ए.सी. की वर्तमान भौगोलिक स्थिति से देशवासियों को अवगत कराएं ताकि देश की जनता आश्वस्त हो सके।