जनता कांग्रेस ने किया आंदोलन का समर्थन..कहा उतरने वाला है सत्ता का चश्मा…पुलिस ही नहीं…सभी लोग परेशान.

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

रायपुर— जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने पुलिस परिजनों के धरना प्रदर्शन का समर्थन किया है। प्रेस नोट जारी कर कहा है कि भाजपा की राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। यही कारण है कि प्रदेश की जनता की रखवाली और सुरक्षा करने वाली पुलिस के परिवारों को सड़क पर उतरने को मजबूर होना पड़ा है।

                 जनता कांग्रेस प्रवक्ता संजीव अग्रवाल ने बताया कि यदि पुलिसकर्मियों का परिवार किन्हीं बिंदुओं पर असंतुष्ट हैं तो इसके सिर्फ और सिर्फ भारीतय जनता पार्टी की सरकार है। पुलिस वाले 24 घंटा सजग रहकर हमारी रक्षा करते हैं। आज वही पुलिस वाले और उनका परिवार असंतुष्ट हैं। हम अपने घरों में चैन की नींद इसलिए सो पाते हैं क्योंकि हमारे पुलिस जवान कर्तव्यों का पालन पूरी ईमानदारी से करते हैं।

                    संजीव अग्रवाल ने प्रेस नोट में लिखा है कि हम बरसात में अपने ऑफिसों और घरों में जब बैठे रहते हैं उस समय पुलिस अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता है। हम ईद, दशहरा दीवाली होली मनाते हैं लेकिन हमारे भाई हमारे मित्र लोग अपने परिवार से दूर रहकर हमारी सुरक्षा में  तत्पर रहते हैं।

          जनता कांग्रेस नेता ने बताया कि प्रदेश में न सिर्फ पुलिस वाले बल्कि आंगनबाड़ी कर्मचारी, वनकर्मी, शिक्षाकर्मी, महिलाएं, किसान, युवा, बेरोजगार हर कोई परेशान है। जाहिर सी बात है कि इसके लिए केवल और केवल भाजपा सरकार जिम्मेदार है। संजीव अग्रवाल ने कहा की पुलिस वाले, प्रदेश की जनता की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। क्या प्रदेश के मुखिया और उनकी सरकार को पुलिसवाले और उनके परिवार के बारे में सोचना नहीं चाहिए? क्या उनकी
मांगें नाजायज हैं?

                    जनता कांग्रेस नेता के अनुसार भाजपा नेताओं की आंखों पर सत्ता का चश्मा लगा हुआ है। जिसके कारण उन्हें किसी का दर्द, किसी की
व्यथा और किसी की समस्या दिखाई नहीं दे रही है। लेकिन बताना जरूरी है कि आगामी विधानसभा चुनाव में चश्मा उतरने वाला है।

close