जनता कांग्रेस युवा नेता समेत 4 की गिरफ्तारी…साथी पर किया जानलेवा हमला…घायल की हालत गंभीर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर–  सरकंडा पुलिस ने शराबखोरी और मारपीट के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चारो आरोपी पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों में जनता कांग्रेस नेता सुमित तिवारी को भी पकड़ा गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                     सरकन्डा पुलिस ने जनता कांग्रेस नेता समेत मारपीट और शराबखोरी के आरोप के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में सूर्यकांत साहू उम्र 30 साल निवासी सरकन्डा,सोमी राव उम्र 29 साल तोरवा, सिद्धार्ध पाण्डेय उम्र 23 साल बंगालीपारा और सुमित तिवारी उम्र 19 विजयापुरम सरकन्डा का रहने वाला है।

                     पुलिस जानकारी के अनुसार प्रार्थी विकास चौबे  और घायल सुभाष चौबे दोस्तों के साथ अशोक नगर स्थित खुले मैदान में पार्टी कर रहे थे। इस दौरान शराब का भी दौर चला। नशे में धुत सभी लोगों के बीच गाना गाने का भी दौर शुरू हुआ। सूर्यकांत जब गाना गा रहा था उसी दौरान मौके पर मौजूद लोगों में विवाद शुरू हो गया। सूर्यकांत किसी तरह मौके से फरार होकर सरकंडा स्थित कार्यालय पहुंचा। चार पांच लोगों को लेकर अशोक नगर पहुंचा। चारो के हाथ में बेसबाल का बैट था। मारपीट करना शुरू कर दिया।

                               मारपीट के दौरान सुभाष चौबे को सिर पर गंभीर चोट पहुंची। फिलहाल उसका अपोलो में इलाज चल रहा है।आरोपी सूर्यकांत,सोमीराव,सिद्धार्थ पाण्डेय और सुमित तिवारी के खिलाफ 294,323,324,307,506.147 धारा के तहत अपराध कायम किया गया है।

close