जब मंत्री ने कहा…जनता लोकतंत्र की सबसे बड़ी कसौटी…जनता जानती है भूत उतारने का मंत्र

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—जनसम्पर्क यात्रा के दौरान निकाय मंत्री अमर अग्रवाल तिलक नगर, विनोबा नगर और नारियल कोठी के लोगो से रूबरू हुए। इस दौरान लोगों की तात्कालिक समस्याओं को तत्काल दूर करने का आदेश दिया। अमर ने कहा कि कहा कि, लोकतंत्र में सभी को जनता के पास जाने का अधिकार है। लेकिन जो लोग नकारात्मक सोच के साथ जाते उन्हें आशीर्वाद मिलना तो दूर जनता देखना भी पसंद नहीं करती है।

                             अमर अग्रवाल ने तिलक नगर, विनोबा नगर और नारियल कोठी के लोगो से पदयात्रा के दौरान संवाद किया। समस्याओं को ना केवल सुना बल्कि तत्काल निराकण का आदेश भी दिया। अमर अग्रवाल ने कहा कि जनता लोकतंत्र की सबसे ब़ड़ी कसौटी है। जो लोग नकारात्मक सोच के साथ जनता के सामने जाते हैं ऐसे लोगों को प्यार मिलना तो दूर जनता देखना भी पसंद नहीं करती है। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए अमर ने कहा कि कांग्रेस  का भूत जनता ही उतारेगी। क्योंकि जनता को असली और नकली सेवकों की पहचान बेहतर है।

                तिलक नगर में नदी किनारे रहने वालों से अमर ने कहा कि पांच साल पहले भी घर टूटने का अंदेशा जताया गया था। लेकिन किसी का घर नहीं टूटा। आश्वासन के साथ अमर ने कहा कि आगे भी किसी का घर नहीं टूटेगा। बल्कि सरकार कच्चे की जगह पक्का मकान बनाकर देगी।

                                           तिलक नगर में मंत्री अमर अग्रवाल ने अरपा तट पर राममंदिर के पीछे पचरी का लोकापर्ण और पौधारोपण भी किया। अग्रवाल ने कहा कि अप्रैल में पेंशन शिविरलगाया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा लोग शिविर पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं।

                             अमर अग्रवयहां ने वरिष्ठ नागरिक संघ, जिम समिति, खेल समितिऔर सांस्कृतिक समिति के सदस्यों के बीच चेक का वितरण किया। उन्होने  बताया कि भाजपा सरकार ने ज्यादा से ज्यादा लोगों से संवाद करने का फैसला किया है। पिछले 14 सालों  में भाजपा सरकार सुराज अभियान, विकास यात्रा और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से जनता तक पहुंचने का हमेशा से प्रयास किया है। वर्तमान में प्रदेश के कोने कोने में भाजपा कार्यकर्ता, विधायक और पदाधिकारी जनता से जनसम्पर्क कर रहे है। विधायक होने के नाते मैं भी वार्डों का भ्रमण कर रहा हूं। 100 स्मार्ट शहरों में बिलासपुर शहर भी शामिल है, हमारा शहर स्मार्ट बनेगा, तो वातावरण भी अच्छा होगा।

close