जनता से मिलने कांग्रेस की चौपाल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG_20160306_165207बिलासपुर— जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने 6 मार्च को आप की पार्टी, आपके द्वार श्लोगन के साथ वार्ड चौपाल परिक्रमा का आगाज वार्ड नं. 56 शास्त्री नगर सरकण्डा से की है। चौपाल में शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, प्रदेश सचिव महेश दुबे, नेताप्रतिपक्ष शेखनजीरूद्दीन, संभागीय प्रवक्ता अभयनारायण राय, ब्लाक 2 के अध्यक्ष अकबर खान विशेष रूप से उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              इस अवसर पर शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर ने कहा कि वार्ड चैपाल का आयोजन का उद्देश्य वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजनों से रूबरू होना है। उनकी समस्याओं को सुनना और समस्याओं का निराकरण करना ही उनका प्रयास होगा। बोलर ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी की राजनीतिक गतिविधि की जानकारी देना ही चौपाल का उद्द्ेश्य है। ताकि कार्यकर्ता पार्टी के विचारों को आम जनता तक पहुंचा सके। सरकार की जनविरोधी निर्णय से जनता को अवगत करा सके। इस मौके पर उन्होने राहुल गांधी के दिए गए दिशा निर्देशों से भी कार्यकर्ताओं को सामने रखा।

              ग्रामीण अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि पार्टी की ताकत कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ता विषम परिस्थितियों में रह कर पार्टी को पोषित और पल्लवित करते है। कार्यकर्ता ही पार्टी की शक्ति है जब कार्यकर्ता एक होंगे तो पार्टी आगे बढ़ेगी।

               नेताप्रतिपक्ष शेखनजीरूद्दीन, संभागीय प्रवक्ता अभयनारायण राय, प्रदेश सचिव महेश दुबे और ब्लाक अध्यक्ष अकबर खान ने भी चौपाल को संबोधित किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन जनहित में नई-नई योजनाओं को क्रियान्वयन करती है पर उसका मकसद गरीब जनता पर कर बोझ डालने का होता है। नगर निगम में पहले से ही सम्पत्ति कर के रूप में पर्याप्त राशि आम जनता से ली जा रही है।  उस हिसाब से जनता को निगम से सुविधा नहीं मिल रही है।  भारतीय जनता पार्टी के नेता और सरकार जो न करे वह कम है।

                        टेप नल से पानी के साथ-साथ मांस का लोथड़ा निकल रहा है यह नगर निगम की शहर के प्रति जवाबदेही को जाहिर  करता है।

close