जनदर्शन में भारी भीड़–कमिश्नर ने सुनी फरियाद

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

IMG_20151228_113135बिलासपुर— बिलासपुर संभाग के इतिहास में पहली बार संभायुक्त ने जनदर्शन के जरिए एक साथ लोगों और उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। संभागायुक्त कार्यालय में उम्मीद से अधिक लोग भारी उम्मीद के साथ अपनी सम्स्याओं को लेकर सुबह से लंबी कतार में दिखाई दिये। संभागायुक्त से मिलने के बाद फरियादी खुश भी नजर आए। इस दौरान कमिश्नर सोनमणि वोरा ने किसी की उम्मीदों को टूटने भी नहीं दिया। कमिश्नर से मिलने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशियां भी दिखाई दी। इस उम्मीद के साथ घर लोटे कि उन्हें अब जल्द ही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। संभागायुक्त दूर-दराज क्षेत्र रायगढ़ जिला से अंतिम गांव के लोग भी पहुंचे। संभागायुक्त ने स्वीकार किया कि उम्मीद से अधिक लोग जनदर्शन में पहुंचे। उनकी समस्याओं को यथाशीघ्र निपटाया जाएगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                              पहली बर संभागायुक्त ने सीधे तौर पर जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन कर फऱियादियों से रूबरू हुए। सुबह से ही लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। संभाग के कोने-कोने से लोग जनदर्शन कार्यक्रम अपनी फरियाद लेकर हाजिर हुए। इस मौके पर जनदर्शन कक्ष में संभाग के सभी आलाधिकारी मौजूद रहे। संभागायुक्त सोनमणि वोरा ने अधिकतर कार्यों का अधिकारियों को निर्देश देकर समस्याओं का तत्काल निराकरण किया।

                                           जनदर्शन कार्य्रक्रम में सभी विभाग के आलाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान संभागायुक्त के सामने छोटी-छोटी समस्याएं भी आयी। समस्या निदान में अनावश्यक देरी को लेकर उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस प्रकार की शिकायत दुबारा सामने ना आए। साथ ही उन्होने फरियादियों की समस्याओं को तत्काल निराकरण भी किया।

               जनदर्शन में सभी विभागों से परेशान संबधित लोग नजर आए। कुछ अधिकारी फरियादियों को जनदर्शन में हाजिर होने से पहले ही लोगों की समस्याओं का निराकरण कर दिया। गतौरा से अपने विकलांग बेटे को लेकर पहुंची एक महिला की समस्या को जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने मौके पर ही पीड़ित परिवार को बच्चे के साथ अपोलो चेकअप के लिए भेज दिया। सक्सेना ने बताया कि बच्चे का न्यूरोसर्जन इलाज करेंगे। दस पहले चोट लगने के कारण तंत्रिकाएं प्रभावित हो गयी हैं। लेकिन उसका शासन की योजनाओं के तहत इलाज किया जाएगा। उम्मीद है कि वह ठीक हो जाए।

IMG_20151228_113135                                     इस दौरान नगर निगम की भी कई शिकायतें संभागायुक्त के सामने आई। उन्होने कुछ कार्यो का तत्काल निदान किया। कुछ अन्य तकनीकि मुद्दों के निराकरण के लिए फरियादियों के पत्र को अपने पास रखा। इस दौरान रिटायर्ड शिक्षकों और निगम कर्मचारियों की भी शिकायतें आई। संभागायुक्त ने कहा कि नगदीकरण की समस्या को निगम अधिकारियों के साथ बैठकर हल किया जाएगा। यह काम जल्द ही होगा।

            जनदर्शन में राजस्व संबधित समस्याएं भी बहुत देखने को मिली। सचिव सरपंच, तहसील,एसडीएम कार्यालय की भी शिकायतें सामने आई। नगर निगम में नियमितिकरण की मांग को लेकर भी दैनिक वेतन भोगियों ने संभागायुक्त के सामने फरियाद लगाई। जाजगीत चांपा जिले के बाराद्वार में डीबी पॉवर के खिलाफ भी किसानों ने अपनी शिकायत पेश की। किसान ने बताया कि जमीन अधिग्रहण के समय भू-अर्जन नीतियों के अनुसार काम नहीं किया गया है। जिसके कारण उनकी सड़क की जमीन को प्लांट ने औने पौन दाम में अधिग्रहित कर दिया है। जबकि सड़क किनारे जमीन की कीमत अलग है।

                     संभागायुक्त सभी फरियादियों को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्याओं का यथाशीघ्र निपटारा किया जाएगा। जनदर्शन कार्यक्रम में उम्मीद से अधिक भीड़ देखने के बाद संभायुक्त ने कहा कि जनदर्शन के लिए कुछ दिशा निर्देश तय किये जाएंगे। ताकि दूर-दराज से आने वालों को किसी प्रकार की तकलीफ ना हों। उन्होने कहा कि जनदर्शन का मूल उद्देश्य सिस्टम में बेहतर कसावट लाना है। वोरा ने कहा कि आज 250 से अधिक लोगों ने अपनी शिकायत की है। उन्होने कहा कि जिन अधिकारियों और विभागों को शिकायत दूर करने का निर्देश दिया है। उसकी रिपोर्ट ली जाएगी। ताकि लोगों को जनदर्शन का फायदा मिल सके।

              बहरहाल इस दौरान संभाग के सभी आलाधिकारी काफीं गंभीर नजर आए। तो वहीं कमिश्नर से मिलने का बाद फरियादियों ने बताया कि उन्हें भी उम्मीद है कि सालों से सिर पर सवार सभी विवाद अब जल्द ही सुलझ जाएँगे। फरियादियों के अनुसार कमिश्नर ने उनकी समस्याओं को काफी गंभीरता से लिया है।

close