केशकाल।केशकाल घाट का उन्नयन एंव मरम्मत कार्य जनवरी माह में व्यापक रूप से किया जायेगा घाट मरम्मत के कार्य का संचालन कर रही कम्पनी ’’सरफेस इंजीनियरिग प्राईवेट लिमिटेड से प्राप्त सूत्रो के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 में (कि.मी 163 से किमी 167 के मध्य) जियोमेट्रिक इन्प्रूपमेंट का कार्य कर्व नम्बर 1 से 10 तक किये जायेंगें। इस दरमियान ’’ब्लास्टिग’’ कार्य भी सम्पन्न किया जायेगा इसके अनुसार 7 जनवरी रविवार को 2.30 से 4.30, 14 जनवरी रविवार दोपहर 12 से 2 बजे तक, 21 जनवरी रविवार दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक , 28 जनवरी रविवार दोपहर 12 से 2 बजे तक, 30 जनवरी मंगलवार दोपहर 12 से 2 बजे तक ’’ब्लास्टिग’’ कार्य होगें। इन तिथियों में मार्ग बंद रहने के स्थिति में अन्य वैकल्पिक मार्ग से आवागमन किया जा सकता है।
Join Our WhatsApp Group Join Now