जनसंपर्क आयुक्त तारण प्रकाश सिन्हा ने लिया चार्ज,सीएम सेक्रेटिएट में उपसचिव के साथ जनसंपर्क आयुक्त की भी जिम्मेदारी

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर।जनसम्पर्क संचालनालय के नये आयुक्त सह-संचालक तारण प्रकाश सिन्हा ने पदभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान संचालक चन्द्रकांत उईके ने उन्हें पदभार सौंपा। इस अवसर पर संचालनालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्री सिन्हा का स्वागत करते हुए श्री उईके को भावभीनी बिदाई दी। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा दो दिन पहले 17 दिसम्बर को यहां मंत्रालय से जारी आदेश में तारण प्रकाश सिन्हा को उप सचिव के पद पर मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ करते हुए उन्हें आयुक्त-सह संचालक जनसम्पर्क का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

वहीं चन्द्रकांत उईके को संयुक्त सचिव के पद पर वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग में पदस्थ करते हुए उन्हें संचालक संस्कृति एवं पुरातत्व का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close