जनसंपर्क के सहायक संचालक मार्कण्डेय सेवानिवृत्त, साहित्यकारों- पत्रकारों ने दी भावभीनी विदाई

Shri Mi
2 Min Read

[wds id=”13″]
मुंगेली।
जिला जनसंपर्क कार्यालय के सहायक संचालक व्ही.एल. मारकण्डेय के सेवानिवृत्त होने पर आगर साहित्य समिति और राष्ट्रीय कवि संगम के संयुक्त आयोजन में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। उनके कार्य क्षमता, व्यवहार कुशलता, विनम्रता और सेवा अवधि के संस्मरण कर प्रसन्नता व्यक्त की गई। श्री रफीक ने कहा कि वे कोरबा, जांजगीर-चाम्पा एवं बिलासपुर जिले में भी सफलतापूर्वक अपनी सेवाएं दी है। सेवानिवृत्ति को जीवन का एक शुभ पटाक्षेप बताया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। अंत में गिफ्ट भेंटकर सम्मान किया गया। अध्यक्ष डाॅ. अजीज रफीक, अध्यक्ष श्री देव गोस्वामी, चंद्रेश चंद्राकर, मनोज अग्रवाल, रामभरोस, भारत निर्मलकर, नीलू दिवाकर उपस्थित रहे।सहायक संचालक जनसंपर्क व्ही.एल. मारकण्डेय के सेवानिवृत्त होने पर उनके सेवाकाल, कार्य को स्मरण करते हुए मीडिया प्रतिनिधियों ने सराहा। नवभारत के ब्यूरो प्रमुख श्री योगेश शर्मा ने कहा कि कई अधिकारी आये चले गये लेकिन श्री मारकण्डेय ने साढ़े सात साल तक निर्विवाद नाबाद पारी खेलकर सेवानिवृत्त हो रहे है।

             
Join Whatsapp GroupClick Here

दैनिक भास्कर के ब्यूरो प्रमुख रवि शुक्ला ने कहा कि अधिकारी की तरह नहीं बल्कि सरलता से बड़े-बड़े कार्य को कुशलतापूर्वक करते रहे। हरिभूमि के ब्यूरो चीफ जयकुमार ताम्रकार ने कहा कि सहज-सरल, व्यक्तित्व के अधिकारी नहीं देखा। साथ में काम करने और सीखने का मौका मिला। नईदुनिया के ब्यूरोचीफ श्री सुनील नार्गव ने कहा कि सादगी से कार्य किया। उज्जवल भविष्य की कामना की। भूपेन्द्र ठाकुर ने कहा कि अधिकारी नहीं बल्कि छोटे भाई की तरह काम और व्यवहार करते थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close