जन्मदिन से पहले महेंद्र सिंह धोनी के फैंस ने मनाना शुरू किया बर्थडे का जश्न, सोशल मीडिया पर लगा रहे ये गुहार

Shri Mi
4 Min Read

नईदिल्ली।विश्व क्रिकेट के सबसे सफल और महानतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन वैसे तो 7 जुलाई को आता है लेकिन उनके करोड़ों फैंस ने आज से ही बर्थडे का जश्न मनाना शुरू कर दिया है. सोशल मीडिया पर हर फैंस महेंद्र सिंह धोनी को एडवांस में जन्मदिन की मुबारकबाद दे रहा है. फैंस एक दूसरे से धोनी के लिए ज्यादा से ज्यादा ट्वीट करने की अपील कर रहे हैं. अब तक 22 हजार से ज्यादा ट्वीट महेंद्र सिंह धोनी के लिए किए जा चुके हैं. ट्विटर हैशटैग #DHONIBdayFestBegins ट्रेंड कर रहा है.सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

महेंद्र सिंह धोनी कें फैंस ट्वीटर पर उनसे कभी न क्रिकेट छोड़ने की गुजारिश कर रहे हैं. एक फैन ने कहा जिस दिन धोनी क्रिकेट खेलना छोड़ देंगे उस दिन के बाद मैं क्रिकेट नहीं देखूंगा. धोनी का एक फोटो सबसे ज्यादा शेयर किया जा रहा है जिसमें बलिदान बैज, खड़गपुर रेलवे स्टेशन, तिरंगा, उनकी फेवरेट बाइक, फुटबाल, नेवर रिटायर धोनी का बैनर शामिल है.


महेंद्र सिंह धोनी के लिए फैंस की दीवानगी का आलम कोई ऐसे ही नहीं है. क्योंकि 16 साल के अपने लंबे करियर में धोनी ने अपने फैंस को कई यादगार लम्हे दिए हैं फिर चाहें वह साल 2007 में टी 20 वर्ल्ड कप जीतना हो, साल 2011 में छक्का लगाकर दूसरी पर इंडिया को विश्वविजेता बनाना हो, या फिर 2013 में चैंपियंस ट्राफी अपने नाम करना हो.

बता दें कि धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान है जिनके नाम आईसीसी की सभी ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड है. महेंद्र सिंह धोनी ने 90 टेस्ट की 144 पारियों में 38.1 की औसत से 4876 रन बनाए हैं, जिसमें उनके 6 टेस्ट शतक और 33 अर्धशतक शामिल है. वनडे मैचों के रिकॉर्ड की बात करें तो धोनी ने 346 वनडे की 294 पारियों में 50.5 की औसते से 10646 रन बनाए हैं. वनडे में धोनी ने 10 शतक 72 अर्धशतक जमाए हैं. टी 20 के 98 मैचों की 85 पारियों में धोनी ने 37.6 की औसत से 1282 शामिल है, जिसमें उनके दो अर्धशतक शामिल हैं.

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close