जन जन तक पहुंचेगी भाजपा की रीत और नीति…अमर और धरम ने कहा…मोदी के प्रति जनता में गहरा लगाव…चलाएंगे सदस्यता अभियान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में हुई। बैठक में मौजूद दिग्गज नेताओं ने सदस्यता अभियान से लेकर संगठनात्मक विषयों पर विस्तार चर्चा की। इस दौरान भाजपा नेताओं ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती को 6 जुलाई से 11 अगस्त तक वृहद स्तर पर मनाने का फैसला किया। साथ ही कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुॅचकर पार्टी का सदस्य बनाने की बात भी कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि 6 जुलाई से पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जाएगा। अभियान में सबकी सहभागिता होगी। अधिक से अधिक युवा, महिला, व्यापारी सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को सदस्यता अभियान से जोड़ना है। देश की जनता  भारतीय जनता पार्टी ने निष्ठा और के दूसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनायी है। इससे जाहिर होता है कि जनता ने भाजपा से जुड़ने का फैसला किया है।

                       भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती 6 जुलाई से पूरे प्रदेश में ऑनलाईन होगी। प्रत्येक बूथों और मंडल स्तर पर सदस्यता अभियान 11 अगस्त तक चलेगा।  प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। अग्रवाल ने कहा कि अभियान के लिए प्रत्येक मंडल स्तर पर सदस्यता प्रभारी नियुक्त किये गए है।

                                                पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को सक्रियता के साथ जुट कर अभियान को सफल बनाने को कहा। अमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुमुखी विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी प्रति आम जनता में काफी लगाव है। लोग भाजपा की नीतियों के प्रति समर्पित भाव से आकर्षित हैं।

                   भाजपा जिलाध्यक्ष और बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने बैठक को संबोधित किया। रजनीश सिंह ने अपना भाषण संगठन की संरचना और मजबूती पर केन्द्रित रहा। विधायक ने कहा कि प्राणों की आहूति देकर महामना डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने देश को एक करने में योगदान दिया है।डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने न केवल कल्पना किया बल्कि उसे धरातल पर उतारकर जनसंघ से लेकर आज भारतीय जनता पार्टी जैसे विशाल वट वृक्ष को स्थापित किया है। सदस्यता अभियान के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता को घर तक पहुंचकर लोगों को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों के साथ जोड़ना है।

                       लोकसभा के सांसद अरूण साव ने बैठक में उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं का आभार और धन्यवाद जाहिर किया। उन्होने कहा कि सदस्यता अभियान के लिए मंडल प्रभारी नियुक्त किये गए है। सभी को अपना काम निष्ठा से करते हुए अंजाम तक पहुंचाना है।

                                 बैठक को भूपेन्द्र सवन्नी मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी ने भी संबोधित किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ और नए कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद थे।

close