जब अचानक पहुंचे कलेक्टर,कई दफ्तरों में गैरहाज़िर मिले कर्मचारी,एक दिन की कटेगी तनख्वाह

Shri Mi
1 Min Read

बिलासपुर।कलेक्टर डाॅ संजय अलंग के निर्देश पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न शासकीय कार्यालयों का सुबह 10.30 बजे औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये गये कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश कलेक्टर ने दिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कलेक्टर डाॅ अलंग 10.25 बजे आफिस पहुंचे और कलेक्ट्रेट के अधिकारियों को बुलाकर उनके अधिनस्थ शाखाओं का प्रातः 10.30 निरीक्षण करने का निर्देश दिया। कलेक्टर ने स्वयं कलेक्टोरेट के आवक-जावक शाखा, वित्त एवं स्थापना शाखा का निरीक्षण किया और उपस्थिति पंजी का अवलोकन कर अनुपस्थित कर्मचारियों के बारे में जानकारी ली। जो कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं हुए थे।

उनका वेतन काटने का निर्देश दिया। कार्यालय के सहायक अधीक्षक को निर्देशित किया कि वे कर्मचारियों की समय पर सुनिश्चित करें।

कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर बी.एस. उईके ने भी जिला कार्यालय के साथ-साथ नई कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया और सभी विभागों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन कर अनुपस्थित कर्मचारियों के बारे में कलेक्टर को जानकारी दी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close