जब अटल ने कहा..मात्र दो घंटें में हुआ एतिहासिक फैसला…अब दो महीने में ही बढ़ गयी बेचैनी..लेकिन जनता खुश

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—कोटा विधानसभा क्षेत्र के रतनपुर मदनपुर कोनी में आयोजित कार्यकर्त्ता सम्मेलन में कांग्रेस प्रत्याशी अटल ने कार्यकर्ताओं को ना केवल रिचार्ज किया। बल्कि भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। अटल ने कहा कि छत्तीसगढ की जनता ने भारतीय जनता पार्टी सरकार को साठ दिन पहले ही घर बैठाया है। जिसके चलते भाजपा नेताओं की बेचैनियां बढ़ गयी है। डॉ. रमन सरकार के शासन काल में गरीब जनता, कर्मचारी किसान और व्यापारियों ने खून के आंसू रोए हैं। चूंकि वक्त बदलाव का था..इसलिए आज प्रदेश की ढाई करोड़ की जनता के चेहरे पर मुस्कान आ गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 कार्यकर्ता सम्मेलन में अटल श्रीवास्तव ने कहा कि छत्तीसगढ में सत्ता बदलते ही ढाई करोड़ की जनता के चेहरे पर मुस्कान आ गयी है। मुख्यमंत्री बनते ही भूपेश बघेल ने एक एक कर जन-आकांक्षाओं को मात्र 60 दिन में पूरा कर दिया। बेहतर करने का प्रयास आज भी जारी है। उन्होंने चुनाव में जनता से जो भी वायदे किए उसे मात्र पूरा कर दिखाया। शपथ ग्रहण के मात्र दो घंटे के भीतर वह कर दिखाया, जिसकी लोगों ने कल्पना भी नहीं की थी। कर्ज माफी के बाद किसानों के घर में घी के दिए जले। अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने छत्तीसगढ की सभी ग्यारह सीटों पर लोकसभा प्रत्याशी को जीताने का संकल्प लिया है। हमारे कांग्रेसी कार्यकर्ता उसे भी पूरा कर दिखाएंगे।

                          कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी, विधानसभा प्रत्याशी राजेन्द्र साहू, ब्लाक अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, बैजनाथ चंद्राकर, रमेश कौशिक झगरराम सूर्यवंशी, राजेन्द्र चावला, दुबे सिंह कश्यप, अजय सिंह, विष्णु यादव, त्रिलोक श्रीवास, बृजेश साहू, ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया |

होली मिलन और पंडवानी के बहाने सम्पर्क

अटल श्रीवास्तव ने शाम को लिंक रोड स्थित भगवान मंगलम में विधि विशेषज्ञों के साथ होली मिलन किया।इस दौरान देर रात भर्तहरी और पंडवानी के बहाने लोगों से सम्पर्क भी किया। लोगों ने अटल का भव्य स्वागत भी किया। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद शुक्ला,शेख गफ्फार, पार्षद तजमुल्ल हक, पार्षद तैय्यब हुसैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर लोकसभा सीट का संकल्प भी लिया।

close