जब..अश्लील गालियों की कांग्रेसी छाया विधायक ने लगाई बौछार..कहा.. अधिकारियों को बस्तर भेजुंगा..FIR दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

मुंगेली—- जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता राकेश पात्रे ने एसडीएम समेत चुनाव में शामिल अधिकारियों और पुलिस महकमें के अफसरों के साथ खुलेआम  गाली गलौच की है। वीडियों भी जमकर वायरल हो रहा है। घटना के बाद मुंगेली एसडीएम चित्रकांत सिंह चार्ली ने लिखित शिकायत कर कांग्रेस नेता राकेश पात्रे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। जानकारी हो कि राकेश पात्रे मुंगेली विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             मुंगेली एसडीएम चित्रकांत सिंह चार्ली ने कांग्रेस नेता राकेश पात्रे के खिलाफ लिखित शिकायत कर एफआईआर दर्ज कराया है। एसडीएम ने बताया है कि राकेश पात्रे चुनाव कार्य में बाधा डालने का काम किया है। इस दौरान उन्हें जब चुनाव स्थल जाने से रोका गया तो गाली गलौच करने लगे। इतना ही नहीं अधिकारियों का नाम लेकर अश्लील गालियों के अलावा बस्तर स्थानांतरिक करने की धमकी भी दी है।

            जनपद पंचायत अध्यक्ष चुनाव मुख्य पीठासीन अधिकारी एसडीएम चार्ली ने लिखित में बताया है कि इस दौरान राकेश पात्रे ने सहायक पीठासीन अधिकारी अमित कुमार सिन्हा, नायब तहसीलदार उमाकांत जायसवाल.अश्लील गालिया दी। इतना ही नहीं राकेश पात्रे ने पीठासीन अधिकारी को भी नहीं छोड़ा।

                   जानकारी हो कि एसडीएम की शिकायत पर कांग्रेस नेता राकेश पात्रे के खिलाफ मुंगेली थाना में अपराध दर्ज कर लिया गया है। एफआईआर में कहा गया है कि राकेश पात्रे ने एसडीओपी तेजराम पटेल, थाना प्रभारी आशीष अरोरा,मुंगेली जनपद सीईओ आर.एस. नायक के साथ भी गाली गलौच की है। उन्होने चुनाव कार्य में बाधा पहुंचाने का काम किया है। सार्वजनिक रूप से गूुंडागर्दी की है। शांति भंग करने की कोशिक की है। राकेश रात्रे की गतिविधियों से अधिकारियों में दहशत का माहौल है।

close